12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paresh Rawal ने अपनी अपकमिंग फिल्म का किया एलान, यह पॉपुलर स्टार भी निभाएंगे साथ

Paresh Rawal Upcoming Movie: परेश रावल ने अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

May 30, 2024

Paresh Rawal upcoming movie

Paresh Rawal Upcoming Movie: बॉलीवुड के फेमस एक्टर परेश रावल ने अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसका नाम 'द ताज स्टोरी' है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने फिल्म के निर्देशक के बारे में भी खुलासा किया साथ ही फिल्म रिलीज से जुड़ी और जानकारियां भी दी।

परेश रावल ने शेयर किया पोस्ट

फिल्म का एलान करते हुए परेश रावल ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा- "मेरी अपकमिंग फिल्म 'द ताज स्टोरी' की शूटिंग 20 जुलाई 2024 से शुरू होगी। फिल्म के मेकर सीए सुरेश झा हैं। इसकी कहानी को तुषार अमरीश गोयल ने लिखा है और वे ही इसे निर्देशित भी करने वाले हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विकास राधेशाम हैं।"

फिल्म के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। फिल्म में वाणी कपूर, परेश रावल और अपारशक्ति खुराना नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वाणी और अपारशक्ति भाई-बहन की भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: घर-घर फेमस हुए ‘पंचायत’ के प्रह्लाद पांडेय, किरदार में दिखे ये बदलाव

परेश रावल वर्क फ्रंट

परेश रावल की फिल्म 'बदतमीज गिल' जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस वाणी कपूर भी दिखाई देंगी। यह एक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी बरेली और लंदन की एक लड़की और उसके परिवार के बारे में है।