24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Parineeti Chopra क्यों नौकरी से निकाली गई थीं? जानें एक्ट्रेस की गंदी आदत से लेकर ये 10 अनसुनी बातें

Parineeti Chopra Unknown Facts: परिणीति चोपड़ा के बारे में क्या आप ये 10 बातें जानते हैं। एक्ट्रेस को राष्ट्रपति से सम्मान भी मिल चुका है। जानिए परिणीति चोपड़ा के अनजाने किस्से।

2 min read
Google source verification
parineeti_chopra_10_unknown_facts_she_also_received_honour_from_the_president.jpg

परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra Unknown Facts: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा रविवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन क्या आपको परिणीति चोपड़ा के बारे में 10 अनजाने किस्से के बारे में मालूम है? आइए जानते हैं।

1. पढ़ाई-लिखाई: परिणीति चोपड़ा के बारे में सबसे पहले यह जानिए कि वो कितनी पढ़ी-लिखी हैं। परिणीति बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थी, उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इकॉनमिक्स से पढ़ाई की है। जो की इंग्लैंड में है।

2. राष्ट्रपति से मिल चुका सम्मान: परिणीति चोपड़ा को राष्ट्रपति से सम्मान मिल चुका है। परिणीति पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार थी। उन्होंने 12वीं में टॉप किया था, इस वजह से उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था

3. नौकरी से निकाली गई थीं परिणीति: परिणीति चोपड़ा को एक बार नौकरी से निकाला दिया गया था। जब वो एक्ट्रेस बनने से बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करती थीं। इस दौरान उन्हें किसी कारणों की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया था।

4. यशराज फिल्म ने बदली परिणीति की किस्मत: बैंकिंग की नौकरी जाने के बाद से परिणीति काफी ज्यादा उदास रहने लगी थीं। इस्सके बाद साल 2009 में वो भारत लौटीं तो उन्हें डायरेक्ट यशराज बैनर में काम करने का मौका मिल गया।

5. इस एक्ट्रेस की पीए रह चुकीं परिणीति: यशराज बैनर के लिए काम करने के साथ-साथ परिणीत चोपड़ा एक नामी-गिरामी एक्ट्रेस की पीए रह चुकी हैं। दरअसल, उन्होंने रानी मुखर्जी की पीए के रूप में भी काम किया था।

6. हवाई जहाज से परिणीति को लगता है डर: परिणीति असल जिंदगी में एक चीज से काफी ज्यादा डर जाती हैं। और वो है हवाई सफर, इस दौरान परिणीति को काफी डर लगता है। जहाज जब लैंड होता है, तब परिणीति काफी ज्यादा डर जाती हैं।

7. परिणीति की आवाज में है जादू: परिणीति चोपड़ा ट्रेंड शास्त्रीय संगीत गायिका भी हैं। वह अपनी आवाज का जादू कई फिल्म के गानों में दिखा चुकी हैं। उनकी ये दो गाने 'माना के हम यार नहीं' और 'तेरी मिट्टी' जिसे फैंस से खूब पंसद किया था।

8. कॉम्पिटीटर ब्रैंड्स को कर चुकीं प्रमोट: आमतौर पर देखा जाता है कि बॉलीवुड सितारे किसी एक ब्रैंड को प्रमोट करते हैं, लेकिन परिणीति बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक ही समय में दो कॉम्पिटीटर ब्रैंड्स को प्रमोट किया है।

यह भी पढ़ें: माथे पर टीका मांग में सिंदूर, 68 साल की उम्र में रेखा एक बार फिर लगी कयामत

9. परिणीति को पिज्जा से है प्यार: परिणीति चोपड़ा को पहली बार पिज्जा खाते ही उससे प्यार हो गया था। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था। परिणीति ने कहा था, “मेरा पहला प्यार पिज्जा है इसके लिए मैं कुछ भी छोड़ने में सक्षम हूं, लेकिन मैं पिज्जा नहीं छोड़ सकती हूं।”

10. इस गंदी आदत की शिकार हैं परिणीति: परिणीति चोपड़ा अपने रियल लाइफ में बेहतरीन जिंदगी जीती हैं, फिल्मों और ऐड से हर साल करोड़ों रुपए भी कमाती हैं, लेकिन वह एक गंदी आदत की भी शिकार हैं। दरअसल, परिणीति को अपनी उंगलियों के नाखूनों के आसपास की स्किन को दांतों से काटने की आदत है।