
Parineeti-Raghav
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में खूब घूम रहा है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग के रूमर्स सुर्खियों में हैं। दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे, जिसके बाद से दोनों की अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई है। दोनों की शादी के चर्चे जोरों पर है। पिछले दिनों दोनों के रोके को लेकर खबर सामने आई थी और दोनों की सगाई को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों की सगाई होने वाली है।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव 13 मई, शनिवार को दिल्ली में एंगेजमेंट कर रहे हैं। ऐसे में दोनों साथ में दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हाल ही में दोनों को साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को दिल्ली के लिए रवाना होते हुए देखा गया। खबरों के मुताबिक परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी दिल्ली में होनी है, जिसके लिए दोनों ने उड़ान भरी है।
यह भी पढ़ें- बकवास है 700 करोड़ी फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर !
आपको याद हो तो कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दोनों का रोका हो चुका है। इसके बाद से फैंस इसे लेकर नए अपडेट्स का इंतजार कर रहे थे। अब उनकी सगाई को लेकर नई खबर सामने आई है, जिसमें दोनों की सगाई की डेट का खुलासा हो गया है।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिणीति और राघव इसी महीने सगाई करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 13 मई को नई दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे से सगाई करेंगे। इस खबर से परिणीति के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि अब तक इसपर परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
पिछले महीने खबर आई थी कि एक निजी कार्यक्रम में दोनों का रोका हो चुका है। इसके बाद परिणीति की अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा। फैंस का मानना था कि दोनों ने चोरी छिपे रोका कर लिया है।
वहीं खबर ये भी थी कि राघव और परणीति की शादी इस साल अक्टूबर में हो सकती है। शादी के कार्यक्रम शुरू करने से पहले दोनों अपने कामकाज खत्म कर लेना चाहते हैं। शादी को लेकर दोनों किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- मत्था टेकने गोल्डन टेंपल पहुंचे विद्युत जामवाल
Published on:
09 May 2023 01:11 pm
