
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं।
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा शादी कर रहे हैं। 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान के उदयपुर में एक-दूजे के होंगे। एक तरफ दोनों की शादी के फंक्शन की डिटेल सामने आई है तो दूसरी ओर परिणीति की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
साल 2019 में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान परिणीति से शादी करने पर सवाल किया गया। इस पर परिणीति ने कसम खाने के अंदाज में कहा कि वह कभी भी किसी पॉलिटिशयन से शादी नहीं करेंगी।
परिणीति का जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, उसमें उनसे शादी के लिए वह किसी सेलेब्रिटी का नाम पूछा जाता है। परिणीति कहती हैं कि वो ब्रैड पिट से शादी करना चाहेंगी। किसी पॉलिटिशियन से शादी करने के सवाल पर एक्ट्रेस कहती हैं, मैं किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करना चाहती, कभी भी नहीं। बहुत सारे ऑप्शन हैं लेकिन मैं कभी भी किसी राजनेता से शादी नहीं कर सकती।
Updated on:
16 Sept 2023 03:03 pm
Published on:
16 Sept 2023 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
