4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यशराज बैनर की फिल्म में फिर काम करेंगी परिणीती, बनेंगी बिंदू

परिणीति यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म से कमबैक करने जा रही है. फिल्म का नाम मेरी प्यारी बिंदु रखा गया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Feb 10, 2016

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म में फिर से काम करने जा रही है। परिणीति चोपड़ा ने यशराज बैनर तले बनी फिल्म इश्कजादे और किल दिल में काम किया है। वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म किल दिल की असफलता के बाद परिणीति चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गई थीं ।

परिणीति चोपड़ा यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म से कमबैक करने जा रही है। फिल्म का नाम मेरी प्यारी बिंदु रखा गया है। फिल्म में परिणीति के अपोजिट आयुष्मान खुराना काम कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि एक साल बाद आखिरकार मुझे ऐसी स्क्रिप्ट मिली, जिसका मैं इंतजार कर रही थी। मैंने अपनी अगली फिल्म के लिए हामी भरी है।

यह वाईआरएफ की फिल्म है। यह फिल्म मनीष शर्मा द्वारा निर्मित और अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित होगी। मेरी जोड़ी गायक आयुष्मान खुराना के साथ है और मैं मेरी प्यारी बिंदु में बिंदु का किरदार निभाने के लिए बहुत-बहुत उत्साहित हूं।

ये भी पढ़ें

image