मुंबई। अपना वेट लूज करने के लिए 10 लाख रुपए खर्च करने के कारण परिणीति चोपड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनीं हुई हैं लेकिन परिणीति ने जो इस बार किया है वो तो हद ही है। उन्होंने महज दो शर्ट खरीदने में 10 लाख रुपए खर्च कर दिए और उसकी फोटो फेसबुक पर भी पोस्ट की।
I paid 1 million for 2 shirts!!!! #CrazyCurrency #Jakarta
परिणीति के इस पोस्ट के बाद हजारों लोगों ने उनके फोटो पर कमेंट किए और लाखों लाइक्स भी मिले। लेकिन क्या आपको लगता है की दो शर्ट खरीदने के लिए परिणीति ने ज्यादा खर्चा कर दिया? तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
दरअसल परिणीति इन दिनों इंडोनेशिया में थीं और उन्होंने ये शर्ट्स इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से ली है। शर्ट्स का पेमेंट करने के लिए उन्होंने इंडोनेशियन करेंसी रुपिया इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि 10 लाख रुपिया भारत के 4,500 रुपए के बराबर होता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि परिणीती ने दो शर्ट मात्र 4.5 हजार रुपए में लेकर पैसे बचाए हैं खर्चे नहीं किए।