
Parineeti Chopra new look photos
मुंबई। बॉलीवुड
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को अक्सर अपने वजन को लेकर कमेंट्स सुनने पड़ते थे। लेकिन
अब उन्होंने अपने स्लिम ट्रीम अवतार से सबको चौंका दिया। कुछ दिन पहले ही परिणीति
की हॉट फोटोज सामने आई थी, जिसमें वे बिल्कुल स्लीम नजर आ रही है। हालांकि इसके लिए
परिणीति को लाखों रूपए खर्च करने पड़े।
खबरों के मुताबिक परिणीति ने 15 दिन
से 1 महीने के बीच वजन घटाने के लिए 10 लाख रूपए खर्च कर दिए। परिणीति ने स्लीम
ट्रीम बनने के लिए डिटॉक्स प्रोसेस अपनाया। डिटॉक्स प्रोग्राम के तहत सर्जरी किए
बिना मनचाहा फिगर पाया जा सकता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक इस प्रोग्राम में कई
तरह के टेस्ट करवाने पड़ते हैं और उसी के आधार पर 6 महीने का डाइट प्लान बनाया जाता
है, जिसे हर हाल में फोलो करना होता है। इस ट्रीटमेंट में करीब 5 से 10 लाख रूपए तक
खर्च करने पड़ते हैं। अब परिणीति भी अपनी समकालीन आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर जैसी
एक्ट्रेसेज की तरह दुबली-पतली नजर आ रही है।
Published on:
06 Sept 2015 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
