4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी एक-एक पैसे के लिए मोहताज हो गई थी ये एक्ट्रेस, दिन में रोती थी 10 बार, डिप्रेशन में करती थी ये काम

परिणीति ने कहा, मैं उस दौरान दो हफ्तों में केवल एक बार ही उनसे बात की थी। मैं सिर्फ अपने रूम में रहती थी, टीवी देखती थी और सोती थी। मैं लगभग डिप्रेस्ड हो चुकी थी। मैंने करीब 6 महीने तक मीडिया से मुलाकात नहीं की थी...    

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Aug 07, 2019

Parineeti Chopra

parineeti chopra

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में जा चुकी हैं और लंब समय बाद उससे बाहर निकल पाई हैं। इसके बारे में एक्ट्रेसेस ने खुद खुलासे किए हैं जिस पर बात करना इतना आसान नहीं होता। इंडस्ट्री में बहुत कम एक्ट्रेस ऐसी हैं जो अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात करती हैं। पिछले दिनों दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ ने खुलकर इस पर बात की थी और अब परिणीति चोपड़ा ने इस पर खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने बताया कि उनके लिए साल 2015 बहुत बुरा रहा था। जिसको को लेकर उन्होंने कई खुलासे किए हैं।

पैसों के लिए हो गई थीं मोहताज
बता दें कि साल 2015 में परिणीति की फिल्म 'किल दिल' और 'दावत-ए-इश्क' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। परिणीति ने साल 2015 को लेकर बात करते हुए कहा, 'उस वक्त मेरे पास अचानक पैसे खत्म हो गए थे। उसी दौरान मैंने अपने घर पर इन्वेस्ट किया था। मैं उस दौरान अपने जीवन के बहुत बुरे दौर से गुजरी थी। मेरी जिंदगी में सब कुछ नीचे की तरफ गिरता दिखाई दे रहा था और अपने जीवन में आगे की तरफ बढ़ने और देखने के लिए मेरे पास कुछ भी सकारात्मक चीज नहीं थी। उस दौरान मैंने खाना तक बंद कर दिया था मैं बस सिर्फ सोती रहती थी। उस समय मेरा कोई दोस्त नहीं था, यहां तक कि मेरे परिवार से भी सारे संपर्क खत्म हो गए थे।'

दिन में करीब 10 रोती थीं
परिणीति ने कहा, मैं उस दौरान दो हफ्तों में केवल एक बार ही उनसे बात की थी। मैं सिर्फ अपने रूम में रहती थी, टीवी देखती थी और सोती थी। मैं लगभग डिप्रेस्ड हो चुकी थी। मैंने करीब 6 महीने तक मीडिया से मुलाकात नहीं की थी। उस दौरान मेरे भाई सहज और मेरी सहेली संजना ने मेरा बहुत साथ दिया था। उस दौरान मैं एक दिन में 10 बार रोती थी और उदास रहती थी। साल 2016 शुरू होते ही परिस्थितियां बदलना शुरू हुई और मैंने 'गोलमाल 4' और 'मेरी प्यारी बिंदू' जैसी फिल्में साइन कीं।' कुछ इस तरह मैं डिप्रेशन से बाहर आई। बात करें परिणीति के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने अपनी अमरीकन फिल्‍म 'गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है। इस अनटाइटल्ड फिल्म का डायरेक्‍शन ऋभु दासगुप्ता कर रहे हैं।