
Deepika Padukone
Deepika Padukone Earning दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। दीपिका की फैमिली का कोई भी शख्स फिल्मी बैकग्राउंड से ना होते हुए भी दीपिका ने बलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलिवुड फिल्मों में भी अपना नाम रोशन किया है। फिल्म रामलीला (Ram Leela), पद्मावत, ये जवानी है दीवानी, बाजीराव मस्तानी और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई सुपरहिट फिल्में कर चुकी दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। आज के समय में दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस कि लिस्ट में शुमार है। जितनी दीपिका दिखने में खूबसूरत दिखती है उतनी ही वह उम्दा कलाकार भी हैं। यही वजह है कि आजकल हर फिल्ममेकर्स की पहली पसंद दीपिका पादुकोण बन गईं हैं। सूत्रों की माने तो deepika padukone एक फिल्म के लिए तककरीबन 15 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। deepika padukone net worth 314 करोड़ रुपये के आस-पास है। सूत्रों की माने तो आज के समय में दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक मात्र ऐसी अदाकार हैं जिनकी नेटवर्थ 300 करोड़ के पार है।
Deepika Padukone Net Worth
एक महीने की बात करें तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Earning) एक महीने में 2 करोड़ रुपये के आसपास कमा लेती हैं। देखा जाए तो ऐसे में एक्ट्रेस की सलाना आय 24 करोड़ रुपये के करीब होगी। दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें : 40 ब्रांड के 'ब्रांड एंबेसडर' हैं Shahrukh Khan करोड़ों में है कमाई
अभीतक दीपिका की कुल संपत्ति
deepika padukone income आंकड़ों पर ध्यान दें तो 2018 में दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपये के करीब थी, वहीं दीपिका (Deepika Net Worth In 2019) की कुल संपत्ति 2019 में 150 करोड़ रुपये थी। साल 2020 में दीपिका की कुल संपत्ति बढ़कर 198 करोड़ हो गई। वहीं साल 2021 में दीपिका (Deepika Padukone Net Worth In 2021) की कुल संपत्ति 225 करोड़ पहुंच गई।
यह भी पढ़ें : Sunny Leone संग Urfi aka Uorfi Javed , लोग बोले इतनी बेशर्मी बर्दाश्त नहीं
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण। फिल्म 'Pathaan' में दीपिका के अलावा शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों रिलीज होगी। फिल्म पठान (Pathan) के अलावा दीपिका पादुकोण के पास साउथ सुपरस्टार प्रभास की भी एक फिल्म पाइपलाइन में है।
यह भी पढ़ें : कंडक्टर से सुपरस्टार 'रजनीकांत' तक का सफर
Updated on:
19 Jan 2023 10:49 pm
Published on:
12 Dec 2022 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
