24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पठान का तहलका, 56वें दिन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का तूफान जारी

Pathaan Box Office Collection Day 56 Worldwide: शाहरुख खान की पठान का डंका लगातार 56वें दिन भी बज रहा है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का तहलका अभी भी जारी है।

2 min read
Google source verification
pathaan_56_days.jpg

Pathaan Box Office Collection Day 56 Worldwide

Pathaan Box Office Collection: 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का तहलका अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। हालांकि फिल्म प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम हो चुकी है, बावजूद इसके पठान का डंका अभी भी सिनामाघरों में साफ देखा जा सकता है। पठान के 56वें दिन के आंकड़ों ने बॉक्स आफिस को हिलाकर रख दिया है। पठान के बाद जीतनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, वह सभी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स होती नजर आई, जिसकी वजह है पठान। शाहरुख-दीपिका की शानदार जोड़ी को फैंस ने सिर आंखों पर उठाया। अब 8वें वीक भी फैंस के बीत पठान का क्रेज कम होता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म की धुआंधार कमाई अभी भी जारी है। फिल्म में जहां पहली बार शाहरुख फूल प्रूफ एक्शन मोड में नजर आए, तो वहीं दीपिका ने ग्लैमरस लुक के साथ एक्शन सीन से फिल्म में जान डाल दी। इसके साथ ही पहली बार किसी फिल्म में विलेन के रोल में जॉन अब्राहम ने सभी को सरप्राइज किया। कहना पड़ेगा निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का यह एक्सपेरिमेंट वाकई में कहर बरपा रहा है।


शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का कलेक्शन (Pathaan Collection) और भी कई इतिहास रचने को तैयार है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। (Pathaan Worldwide Collection) फिल्म ने 56वें दिन और 8वें हफ्ते में 0.5 करोड़ से लेकर 0.6 करोड़ की धांसू कमाई की है। (Pathaan 8th Week) वैसे देखा जाए तो लगातार 56वें दिन भी सिनेमाघरों में टिके रहना और कमाई करते रहना यह सिर्फ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ही फिल्म कर सकती है। फिल्म में फैंस को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्टिंग के साथ ही उनका ग्लैरस अंदाज और एक्शन काफी पसंद आया है।

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही Ajay Devgn की ‘भोला’ ने की बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में करोड़ों...

फिल्म पठान की ओटीटी रिलीज भी (Pathaan OTT Release) काफी धमाकेदार साबित हो रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड (Box Office Ka Baap) अब थमता नजर नहीं आ रहा है। फैंस का कहना है कि फिल्म 'पठान' (Pathaan) अब बॉक्स ऑफिस का बाप बन गया है, जिसे कोई भी फिल्म सिनेमाघरों से हिला नहीं पाएगी। फिल्म पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050 करोड़ रुपए हो गया है।


फिल्म पठान की सक्सेस को देखते हुए फैंस यही कयास लगा रहें हैं कि आने वाले वक्त में अगर फिल्म पठान के धमाकेदार रिकॉर्ड को कोई तोड़ सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान की ही फिल्म होगी। शाहरुख खान की कई फिल्में पाइमपाइन में हैं। जिनमें शामिल हैं जवान, डंकी, धूम 4 और डॉन 3। इन सभी फिल्मों में सबसे पहले फिल्म जवान इसी साल 2023 के लास्ट में रिलीज होगी। पठान के बाद शाहरुख खान के लिए उनके फैंस की क्रेजिनेस और भी कहीं ज्यादा बढ़ गई है। शाहरुख की हर एक फिल्म ब्लॉबस्टर जाए, इसके लिए उनके फैंस दुआ मांगते हैं। एक स्टार को सुपरस्टार उसके फैंस ही बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान का अनदेखा लुक, फोटो देख आप भी हो जाएंगे हैरान