5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

32 डिग्री तापमान में दीपिका पहनकर निकली लेदर जैकेट, रात में लगाए सनग्लासेस, लोग बोले- ‘दिमाग तो ठीक है?’

Deepika Padukone look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की गिनती बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकाराओं में की जाती है। इनका फैशन सेंस देखते ही बनता है। एक बार फिर एक्ट्रेस के फैशन सेंस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Mar 05, 2023

pathaan deepika padukone

pathaan deepika padukone

Deepika Padukone look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के सितारे इन दिनों कामयाबी के शिखर पर हैं। उनकी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। वहीं पाइपलाइन में भी कई सारी फिल्में उनके पास हैं। वहीं एक्ट्रेस को ऑस्कर अवॉर्ड की प्रेजेंटर बनने के लिए चुना गया है। आने वाली 12 मार्च को 95वें अकादमी पुरस्कारों में दीपिका प्रेजेंटर्स के तौर पर वहां नजर आने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनका लुक काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। हलांकि कुछ लोगों ने उन्हें इसपर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

हाल ही में दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दीपिका का एयरपोर्ट लुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए एयरपोर्ट लुक में एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की जैकेट को ब्लैक टर्टल नेक टॉप और ब्लू वाइड-लेग डेनिम ट्राउजर के साथ पेयर किया हुआ है। उन्होंने अपने लुक को एक हैंडबैग और एक सनग्लासेस के साथ पूरा किया है।

इस वीडियो को देखने के बाद दीपिका के फैशन सेंस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उंगली उठा दी है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को उनके लुक के लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इतनी गर्मी में लेदर जैकेट कौन पहनता है। वहीं रात में काले चश्में कौन लगाता है। लोग इस लेकर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 5 सालों में Fit to Fat हुई 'बाहुबली' की देवसेना

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कोई इन्हें बताए कि सनग्लासेस दिन के लिए होते हैं न कि काली रातों के लिए।

वहीं एक यूजर ने लिखा, ये जैकेट वो भी इतना गर्मी में।

एक ने लिखा, गर्मी में जैकेट कौन पहनता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, गर्मी नहीं लगती इन लोगों को। आपको बता दें बीती शाम मुंबई का तापमान 32 डिग्री था, जिसको चलते उन्हें जैकेट पहनने पर ट्रोल किया जा रहा है।

कुछ लोगों ने दीपिका के ड्रेसिंग सेंस का सारा क्रेडिट रणवीर सिंह को दिया। दीपिका ने अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत आज पूरे दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। दरअसल, दीपिका13 मार्च को होने वाले ऑस्कर्स (Oscars 2023) की प्रेजेंटर बनेंगी, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी।

उन्होंने यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। आपको बता दें दीपिका, प्रियंका चोपड़ा के बाद प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग लेने वाली दूसरी भारतीय फिल्म स्टार बन गई हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा के साथ ‘पठान’ में देखा गया था। उनकी ये फिल्म देश ही नहीं विदशों में भी ब्लॉक बस्टर रही हैं।

यह भी पढ़ें- इन अभिनेत्रियों के साथ इश्क लड़ा शाहरुख खान बने रोमांस किंग