Pathaan total collection worldwide: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान ने दुनियाभर में सनसनी मचा रखी है। 'पठान' (Pathaan) ने 667 करोड़ का आंकड़ा पार करके हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है। पठान का धमाका अब रुकने वाला नहीं है।
pathan movie collection worldwide : चार सालों के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बॉलीवुड में कमबैक कमाल दिखा रहा है। शाहरुख खान को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं। फिल्म पठान को रिलीज हुए पूरे 8 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी भी चालू है। आलम तो यह है कि फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लंबी कतार लगी हुई है। फिल्म बॉक्सऑफिस पर ताबातोड़ कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म पठान ने 7 दिनों में दुनियाभर में 667 करोड़ की कमाई कर अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी हिंदी फिल्म ने 7 दिनों में 667 करोड़ की कमाई की हो। फिल्म ने इंडिया में 7 दिनों में 395 करोड़ की कमाई की है। सिनेमाघरों में लगातार फिल्म (Pathaan) के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे है। फैंस को फिल्म में शाहरुख खान का एक्शन, दीपिका पादुकोण की बोल्डनेस और जॉन अब्राहम का एक्शन काफी पसंद आ रहा है।
अबतक का धमाकेदार रिकॉर्ड
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की। जबकि दूसरे दिन यानी की 26 जनवरी को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का आंकड़ा पार किया साथ ही दुनियाभर में दो दिनों में ही 200 करोड़ के ऊपर पहुंचने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म बनकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। शुक्रवार को फिल्म ने 39.25 करोड़, शनिवार को 53.25 करोड़ और रविवार को 60.75 का कलेक्शन किया।
घरेलू बॉक्स ऑफिस
फिल्म पठान (Pathaan at no.1) ने पहले दिन में 57 करोड़ रुपए की कमाई की, दूसरे दिन 70.50 करोड़ रुपए, तिसरे दिन 39.25 करोड़ रुपए, चौथे दिन 53.25 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 60.75 करोड़ रुपए, छठे दिन 26.50 करोड़ रुपए, सातवें दिन 21 करोड़ रुपए और आठवें दिन 19.50 करोड़ रुपए करके धमाला कर दिया है।
यह भी पढ़ें : 'पठान' का बजट सुन हिल जाएंगे आप
1 फरवरी बुधवार को दुनियाभर में पठान ने अबतक 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त है, जिसका पूरा फायदा फिल्म पठान को मिल रहा है। शाहरुख खान ने पठान 'Pathaan' की सक्सेस के बाद पठान-2 का ऐलान भी कर दिया है। इसके साथ ही 'SRK' की जल्द ही फिल्म डंकी और जवान 2023 में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म जवान (Jawaan) 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हो रही होगी। इसके साथ ही शाहरुख खान की एक और फिल्म डंकी (dunki movie) भी 2023 में 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें : आम्रपाली दुबे ने तोड़ा दिल, अक्षरा सिंह की बाहों में मिला निरहुआ के दिल को चैन