18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पत्रकार पोपटलाल’ की दुल्हन बनेगी ये एक्ट्रेस, खूबसूरती के मामले में बबिता जी को भी कर दिया फेल

Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: पत्रकार पोपटलाल की शादी का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। पूजा शर्मा जल्द ही शो में एंट्री करने वाली हैं। उनके किरदार का नाम अनोखी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Jan 24, 2024

popatlal.jpg

श्याम पाठक-पूजा भारती शर्मा

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को लम्बे समय से लोग पसंद कर रहे हैं। दर्शकों को हमेशा से पोपटलाल की शादी का इंतजार रहता है। उस इंतजार का इम्तहान खत्म हो गया है। अब शायद मेकर्स ने पोपटलाल के लिए लेडिलव ढूंढ ली है। पोपटलाल ने अपने एक्टिंग से लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई है। पोपटलाल हमेशा अपनी शादी के लिए परेशान रहते हैं। लेकिन अब दुसरों की दुनिया हिलाने वाले पोपटलाल की दुनिया बसने वाली है।

यह भी पढ़ें:
इस लड़की ने 4 बार ठुकराया था वरूण धवन का प्रपोजल,शादी के बाद हुआ बात का खुलासा

‘पोपटलाल’ की होगी शादी
तारक मेहता शो में पोपटलाल की शादी का सपना पूरा होगा। मेकर्स को पोपटलाल के लिए सही लड़की मिल गई है। एक्ट्रेस पूजा भारती शर्मा ने शो में एंट्री की है। वो पोपटलाल के अपोजिट कास्ट हुई हैं। उनके किरदार का नाम अनोखी है। पूजा और पोपटलाल की पहली मुलाकात का प्रोमो रिलीज हो चुका है। वीडियो में दिखाया गया है,पोपटलाल को पहली नजर में ही प्यार हो जाता है। अब फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

कौन है पूजा शर्मा
पूजा शर्मा ने चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है। एक्ट्रेस ने पहले भी कई टीवी शो में काम किया है। इससे पहले वो छोटी सरदारनी शो में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन पूजा को अभी बहुत कम लोग जानते हैं।