
'ड्रीम गर्ल 2' आयुष्मान की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है।
Dream Girl : जयपुर आए ड्रीम गर्ल 2 के चर्चित किरदार पूजा यानी आयुष्मान खुराना ने बेबाकी से बातचीत की। पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कई सारी दिल की बात भी बताई। उनकी मूवी 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
आयुष्मान खुराना ने पत्रिका से बातचीत करते हुए बताया कि 'ड्रीम गर्ल 2' फिल्म उनके फेवरेट करेक्टर पर बेस्ड है। उन्होंने कहा कि कॉमेडी-ड्रामा ड्रीम गर्ल के इस सीक्वल ने पहले ही अपने ट्रेलर और गानों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है
लड़की बनकर गर्लफ्रेंड से करते थे बात
पत्रिका के जयपुर ऑफिस में इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान खुराना ने अपने जिंदगी के कई सारे राज खोले। एक सवाल के जवाब में बताया कि ''15 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड बनाई थी''। उन्होंने कहा कि बचपन में मैं अपनी प्रेमिका से भी फोन पर लडकी की आवाज में बात करता था क्योंकि जब उसके घर कॉल करता था तो फोन उसकी मम्मी या उसके पापा उठाते थे, इसलिए लडकी बनकर उन्हें कॉल किया करता था.''
आयुष्मान फिल्म में अपनी भूमिका में बेहद खुश हैं। मुझसे पहले भी कई अभिनेताओं ने महिलाओं की भूमिका अदा की है।
जानें क्या है 'ड्रीम गर्ल 2' की कहानी
'ड्रीम गर्ल 2' आयुष्मान की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। आयुष्मान ने करमवीर नामक एक व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो पैसों की तंगी के कारण एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है।
कॉल पर एक महिला होने का नाटक करता है। वह ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो जाता है लेकिन फिर कुछ लोगों के कारण उसे परेशानी उठानी पड़ती है। इस बार करमवीर मथुरा में अपना जीवन जीने की कोशिश कर रहा है। उसे अनन्या पांडे परी से प्यार हो जाता है।
फिल्म आगे बढ़ती है और करमवीर पूजा बन जाता है। इससे उसके पहले से ही अस्त-व्यस्त जीवन में और अधिक परेशानी शुरू हो जाती है।
ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान न सिर्फ महिला की आवाज में बात करते दिख रहे हैं बल्कि वे महिला की तरह कपड़े भी पहन रहे हैं।
जानिए फिल्म में कौन और हैं कलाकार
फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और अन्नू कपूर जैसे अनुभवी कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'ड्रीम गर्ल-2' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Published on:
19 Aug 2023 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
