इसलिए बदला फिल्म का नाम:
फिल्म 'लवरात्रि' का नाम बदलकर 'लवयात्री' करने के पीछे की वजह नाम पर चल रहा विवाद था। दरअसल, कुछ संगठनों का कहना था कि 'लवरात्रि' नाम हिंदुओं के पावन पर्व 'नवरात्रि' से मिलता जुलता है, और इस तरह का नाम रखना उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। इसी के चलते कई जगहों पर नाम को लेकर आपत्ति जताई गई जिसके बाद फिल्ममेकर्स ने नाम बदलने का फैसला किया।