scriptपायल रोहतगी की गिफ्तारी पर फूटा सेलेब्स गुस्सा, कोएना मित्रा ने कांग्रेस को लेकर किया ऐसा ट्वीट | Payal Rohatgi arrested, Reema Kagti and Koena Mitra express anger | Patrika News

पायल रोहतगी की गिफ्तारी पर फूटा सेलेब्स गुस्सा, कोएना मित्रा ने कांग्रेस को लेकर किया ऐसा ट्वीट

locationमुंबईPublished: Dec 16, 2019 01:29:15 pm

पायल रोहतगी गिरफ्तार, फूटा कोएना मित्रा और रीमा कागती का गुस्सा….
 
 

Payal Rohatgi

Payal Rohatgi

अभिनेत्री पायल रोहतगी को रविवार को नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से गिफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पूरे देश में राजनीतिक पार्टियों भी एक-दूसरे पर निशाना साध रही थी तो सेलेब्स भी पायल का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। दरअसल, पायल ने पूर्व प्रधानम़ंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू पर विवादास्पद कमेंट किया था।

 

Payal Rohatgi

खुद दी गिफ्तारी की खबर
खुद पायल ने अपनी गिफ्तारी की खबर अपने ट्विटर के जरिए कन्फर्म किया था। अभिनेत्री कोएना मित्रा और डायरेक्टर रीमा कागती ने पायल का समर्थन किया है।
रीमा कागती ने ट्विटर पर लिखा,’आज तक पायल रोहतगी ने जो कहा उससे मैं कभी सहमत नहीं हुई। मुझे लगा कि वह पागल हैं। लेकिन एक लोकतंत्र में किसी को अरेस्ट करने के लिए यह तो कोई वजह नहीं हुई।’

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने लिखा, ‘एक घंटे के लिए आप अपना नाम बदलकर हाफिज सईद कर लें। कांग्रेस सरकार को शर्म आनी चाहिए।’

 

Payal Rohatgi

बता दें कि पायल रोहतगी ने अपनी गिफ्तारी की खबर देते हुए ट्विटर पर लिखा था,’मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर विडियो बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है जिसके बारे में जानकारी गूगल से ली थी। लगता है कि वाक स्वतंत्रता एक मजाक है।’ अपने इस ट्वीट में पायल ने पीएम ऑफिस और गृह मंत्रालय को भी टैग किया था।

गौरतलब है कि पायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था, क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।’ पायल ने अपने दावे के पीछे एलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बायोग्राफी का भी हवाला दिया। पायल की गिफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो खेमों में बंट गए। बहुत से लोग ऐसे थे जिन्होंने पायल की गिफ्तारी को लेकर गुस्सा जाहिर किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो