साल की सबसे विवादित फिल्म 'पद्मावत' पर अब भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट से फिल्म को हरी झंडी मिलने के बाद भी फिल्म की रिलीजिंग आसान होती नहीं दिख रही है। फिल्म पर 'करणी सेना' का विरोध जारी है, करणी सेना ने साफ कर दिया है कि भले ही फिल्म को सेन्सर बोर्ड से पास कर दिया गया हो लेकिन वो किसी भी हालत में इस फिल्म को आसानी से रिलीज नहीं होने देंगे।