
,,
नई दिल्ली: टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी धर्म को लेकर नुसरत चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल उनके चर्चा में आने का कारण है दुर्गा पूजा में उनका शामिल होना। नुसरत जहां शादी के बाद पहली बार दुर्गा पूजा में पहुंचीं। इस मौके पर उनके साथ उनके पति निखिल जैन भी मौजूद थे।
तस्वीरों में आप नुुसरत और उनके पति को मां दुर्गा की हाथ जोड़कर आराधना करते हुए देख सकते हैं। नुसरत इस मौके लाल पीले कलर की साड़ी में नजर आईं, साथ ही उन्होंने इस गोल्डन ज्वैलरी पहनी है और सिंदूर लगाया हुआ है । लेकिन कुछ लोगों का उनका दुर्गा मां की पूजा करना पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
एक यूजर ने लिखा- सावधान रहिए। जल्द ही आपको फतवा जारी हो जाएगा। वैसे नवरात्रि की शुभकामनाएं। मां दुर्गा आप पर अपना आर्शीवाद बनाए रखें। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये न तो हिंदू का सम्मान करती है और न ही मुसलमान का। ये सिर्फ दोनों धर्मों का अनादर कर रही है। जब आप एक मुस्लिम हैं और आपको सिर्फ अपने धर्म में विश्वास करना चाहिए। आप किसी अन्य धर्म का पालन नहीं कर सकते। तो किसी ने इसे नुसरत का पॉलिटिकल स्टंट बताया।
Published on:
07 Oct 2019 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
