
people who look just alike these top 5 bollywood actresses
पुरानी कहावतों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि इस दुनिया में कहीं न कहीं हमारी जैसी शक्ल का एक और शख्स मौजूद है। कुदरत का ये अनोखा करिश्मा है, जिसने एक ही शक्ल के दो लोग बनाए हैं। बॅालीवुड इंडस्ट्री में भी कई एक्ट्रेसेस हैं जिनके हमशक्ल इस दुनिया में मौजूद हैं। आज हम आपको उन्हीं कुछ लोगों के नाम बताएंगे। तो आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...
Alia Bhatt
बॅालीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की एक हमशक्ल का हाल ही में पता चला है। काफी समय से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की हूबहू आलिया भट्ट की तरह लग रही है। बता दें यह लड़की एक्ट्रेस की हमशक्ल है। इस लड़की का नाम सनायाशू है। यह उत्तराखंड की रहने वाली है। इस वक्त उनका टिक टॅाक वीडियो काफी चर्चा में है।
Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा की हमशक्ल एक सिंगर हैं और उनकी फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अनुष्का की तरह दिखने वाली इस सिंगर का नाम जूलिया माइकल्स है। यह अमेरिका की जानी-मानी सिंगर हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर का कोलाज वायरल हो रहा है। 25 साल की अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स अब ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं।
View this post on InstagramDeepika Padukone Carbon Copy Famous Model Irina Shayk #irinashayk #deepikapadukone #doppelganger #bollywood #filmydangal
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण की हमशक्ल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह एक मॉडल है। दीपिका जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम इरिना शायक है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।बता दें इरिना शायक कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में भी नजर आई थी। इस दौरान वह एक फैशन ब्लंडर के चलते चर्चा का विषय बनी थीं।
Priyanka Chopra
बॉलीवुड और हॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी कुछ समय पहले अपनी एक हमशक्ल को लेकर सुर्खियों में आई थीं। हूबहू उनकी तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम नवप्रीत बंगा है। नवप्रीत कनाड़ा की रहने वाली है। वह कद काठी में बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा जैसी दिखती हैं।
Aishwarya Rai bachchan
बॅालीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल टॅालीवुड और बॅालीवुड की ही मशहूर एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ 2005 में आई फिल्म 'लकी' से बॅालीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के साथ ही वह चर्चा में आ गई थीं। एक बार को उन्हें देख पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री चकमा खा गई थी। सभी को लगा था कि यह ऐश्वर्या राय हैं।
Published on:
07 Feb 2019 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
