फिर हेराफेरी फिल्म से लोगों को हंसाने वाले निर्देशक का हुआ अंत, नहीं रहे नीरज वोरा !!!
फिल्म रंगीला, मन, विरासत जैसी शानदार फिल्मों में अपनी कॅामेडी से हंसाने वाले एक्टर और फिल्ममेकर नीरज वोरा का गुरुवार की सुबह 4 बजे क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें पहले फिरोज नाडियाडवाला के घर बरकत ले जाया जाएगा। उसके बाद आज 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण हुए थे भर्ती
बता दें उनकी उम्र 54 साल थी। नीरज 10 महीने से अपनी जिदंगी से लड़ रहे हैं। खबरों की माने तो 9 अक्टूबर, 2016 को ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में एडमिट कराया गया था। तबीयत में सुधार आने के बाद से उनके प्रिय दोस्त फिरोज नाडियाडवाला मार्च, 2017 में उन्हें मुंबई वापस ले आए। तभी से नीरज उनके यहां रह रहे थे।
फिरोज नाडियाडवाला के घर कर दिया गया था शिफ्ट
सुनने में आया था की फिरोज नाडियाडवाला ही उनका सारा खर्चा उठाकर उनकी देखबाल में जुटे थे। उन्होंने अपने घर के एक कमरे को ICU में तप्दील किया हुआ है जहां एक नर्स हमेशा नीरज का ध्यान रखती थी। इसके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट, न्यूरो सर्जन, एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट और जनरल फिजिशियन हर हफ्ते विजिट पर आते थे।
परेश रावल ने किया ट्वीट
परेश रावल ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया।
बनाने वाले थे फिर हेराफेरी 3
कुछ समय पहले नीरज ने ठीक होने के साइन दिए थे। बता दें नीरज कुछ वक्त पहले से फिल्म हेरा फेरी 3 बनाने वाले थे। जिसके बाद साजिद ने कहा था- वो ऑडियो थेरेपी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खासतौर से जब हम उनके पिता पंडित विनायक राय नानालाल वोहरा का संगीत बजाते हैं। डॉक्टर ने हमें बताया है कि वो अब खतरे से बाहर हैं। वहीं सुनील शेट्टी ने कहा था- हम इसे (पार्ट 3) को फैंस के लिए बनाएंगे। मेरा विश्वास है कि वो (नीरज) अब बेहतर हैं। लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण वे उनका ये प्रोजेक्ट अधूरा रह गया।
इन फिल्मों को हिट बनाने में था हाथ
आपको जानकर हैरानी होगी की नीरज एक अच्छे एक्टर, थियेटर आर्टिस्ट के अलावा एक अच्छे राइटर भी हैं। उन्होंने रंगीला, अकेले हम अकेले तुम, ताल, जोश, बदमाश, चोरी चोरी चुपके चुपके, अवारा पागल दीवाना जैसी फिल्मों के संवाद लिखे हैं।