
aishwarya rai bachchan
जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर स्टार्स की फिल्म फन्ने खाँ की शूटिंग जोरों शोरों चालू है। बता दें इस फिल्म की शूटिंग मुबंई के फ्लोरा फाउंटेन एरिया में चल रही है और कल ही सेट से एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें खबरों की माने तो शूट के दौरान फिल्म के एक क्र्यू मेंबर को काफी चोट आ गई है। दरअसल फिल्म के एक सीन की शूटिंग सड़क पर होनी थी और इसी दौरान एक क्र्यू मेंबर के पास ही बाइक आके क्रैश हो गई।
बता दें कि इसी दौरान की ऐश्वर्या की एक तस्वीर सामने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या का लुक रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से काफी मिलता जुलता है। जी हाँ ऐश्वर्या का ये लुक बिल्कुल उसी तरह लग रहा है जैसा कि पिछली फिल्म में भी देखने को मिला था।
बता दें कि इस फिल्म के जरिए निर्देशक अतुल मांजेकर पहली बार बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। फिल्म में ऐश्वर्या एक ग्लैमरस गायिका के रुप में नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में ऐश्वर्या के साथ राजकुमार राव रोमांस करते हुए नजर आएंगे। खैर अभी राजकुमार इस फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहे हैं क्योंकि पिछले दिनों उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया था जिसके चलते वह रेस्ट कर रहे हैं।
बता दें इस फिल्म के लिए पहले राजकुमार रॅाव की जगह आर. माधवन को कास्ट किया गया था लेकिन उस वक्त तक माधवन ने आधिकारिक तौर पर फिल्म साइन नहीं की थी और कहा जा रहा था की वे फिल्म के लिए ज्यादा रकम डिमांड कर रहे थे जिसके चलते उनकी जगह राजकुमार रॅाव को कास्ट किया गया।
चलिए उम्मीद करते हैं की इन तीनों की फिल्म फैनी बॅाक्स ऑफिस पर सफलता पाने में कामयाब हो।
Published on:
06 Nov 2017 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
