8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Birthday Spl: किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार को बॉलीवुड में इस तरह मिला मौका

Birthday Spl: किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार को बॉलीवुड में इस तरह मिला मौका

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jul 03, 2018

amit kumar

अमित कुमार बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर हैं वह आज अपना 66वां जन्मदिवस मना रहे हैं। उनका जन्म 3 जुलाई, 1952 को हुआ था। साथ ही वह भारत के मशहूर अभिनेता व गायक किशोर कुमार और बंगाली गायक व अभिनेत्री रुमा गुहा ठाकुर के बेटे हैं। गौरतलब है कि वह खुद भी बॉलीवुड के निर्देशक, संगीत निर्देशक और गायक हैं।

amit kumar

बताया जाता है कि अमित ने प्रसिद्ध संगीतकार राहुल देव बर्मन के साल 1994 में गुजर जाने के बाद गाना छोड़ दिया था। क्योंकि अमित का मानना है कि राहुल देव के जाने के बाद से अच्छे गानों का निर्माण नहीं किया जाता है।

amit kumar

अमित पिता की ही तरह कलकत्ता में दुर्गा पूजा के दौरान बचपन से ही गायन करते थे। बाद में अमित के गाने की मांग बढ़ने लगी और यह बात पिता किशोर कुमार को पता चली तो उन्होंने अमित को मुंबई लाने का फैसला लिया।

amit kumar

उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। जैसे- दुश्मन ना करे (1985), काजल काजल (1996) फिल्म सपूत, तिरछी टोपीवाले (1989) फिल्म त्री देव में गाने का निर्देशन और गीत को गाया भी है।  

amit kumar

अजय देवगन की फिल्म 'हिम्मतवाला' में 'नैनो में सपना' अमित कुमार ने पिता किशोर कुमार का गाना बिल्कुल उनकी ही तरह गाया था। जब वो यह गाना रिकॉर्ड कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि मानो किशोर दा फिर से जीवित होकर फैंस के लिए गाना गा रहे हों।