26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐश्वर्या का मीम शेयर करना विवेक को पड़ा भारी, चैरिटी ईवेंट से हुए बाहर, हुआ भारी नुकसान

Vivek Oberoi विवाद के कारण बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

May 22, 2019

ऐश्वर्या का मीम शेयर करना विवेक को पड़ा भारी, निकाले गए चैरिटी ईवेंट से हुए बाहर, हुआ भारी नुकसान

ऐश्वर्या का मीम शेयर करना विवेक को पड़ा भारी, निकाले गए चैरिटी ईवेंट से हुए बाहर, हुआ भारी नुकसान

बॉलीवुड अभिनेता Vivek Oberoi इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। वह जल्द ही उमंग कुमार के न‍िर्देशन में बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह पीएम मोदी का किरदार अदा कर रहे हैं। फिल्म जल्द ही बॅाक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है, लेकिन इसी बीच विवेक ने एक ऐसा काम किया जिसके बाद वह ट्रोलिंग का शिकार हो गए।

दरअसल, विवेक ने एक मीम में ऐश्‍वर्या राय के साथ उनका, सलमान खान और अभिषेक बच्‍चन का जिक्र किया। इसके बाद से विवेक ओबेरॉय की सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी। कई अभिनेत्र‍ियों ने भी उनके इस कदम की निंदा की। इतना ही नहीं महिला आयोग ने भी उन्‍हें इसके लिए नोटिस भेज दिया।

विवेक ओबेरॉय ने माफी मांगी इसके बावजूद मामला ठंडा होता नहीं नजर आया। इस विवाद की वजह से हाल में एक चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन ने विवेक ओबेरॉय को कार्यक्रम से दूर कर दिया।

विवेक को DLF Promenade में ओडिशा फानी चक्रवात के लिए फंड रेजिंग इवेंट में शामिल होना था। लेकिन वह इवेंट में नहीं जा पाए।