
Pooja Bedi Birthday
पूजा बेदी एक्टर कबीर बेदी और प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं। उनका जन्म 11 मई 1970 को मुंबई में हुआ था। पूजा को एक विज्ञापन को लेकर भयंकर कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था।
पूजा के साथ-साथ उनके पिता कबीर बेदी भी अपने रिश्ते की वजह से भयंकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने 70 साल की उम्र में 43 साल की परवीन दुसांज से दूसरी शादी की थी। परवीन से पूजा उम्र में पूरे 5 साल बड़ी हैं। विज्ञापन कंट्रोवर्सी को लेकर एक्ट्रेस ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी।
पूजा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 1991 में ‘विषकन्या’ मूवी से किया था। हालांकि उन्हें आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर से पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान के साथ रोमांटिक सीन भी किया। इसके बाद एक्ट्रेस विवादों में आ गई थीं। पूजा को आज भी 90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक के रूप में गिना जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा ने पांच सेलिब्रिटीज को डेट किया है। सबसे पहले पूजा आदित्य पंचोली के साथ रिश्ते में आईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने फरहान फर्नीचर वाला को 3 साल तक डेट किया। दोनों ने शादी रचाई और कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे। फरहान फर्नीचर वाला से पूजा के दो बच्चे ओमार और आलिया हैं।
पूजा जब फरहान से अलग हुईं तो पूजा ने कोरियोग्राफर हनीफ को डेट करना शुरू किया। 2 साल डेटिंग के बाद दोनों फिर अलग हो गए। पूजा ने बिग बॉस सीजन 5 के दौरान कंटेस्टेंट आकाशदीप सहगल के साथ डेटिंग कर चुकी हैं।
पूजा बेदी कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों से ज्यादा वो विज्ञापनों के लिए जानी जाती थी। 1991 में पूजा एक बड़े विवाद में फंस गई थी जब उन्होंने कंडोम का ऐड किया था। पूजा का ये विज्ञापन इतना बोल्ड था कि दूरदर्शन ने इस एड को बैन कर दिया था।
Updated on:
11 May 2024 02:02 pm
Published on:
11 May 2024 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
