नेपोटिज्म का आरोप लगाना गलत है
पूजा बेदी ने कहा, 'लोग उन लोगों से ईर्ष्या करते हैं जिनके पास एक निश्चित विशेषाधिकार है। अगर किसी एक्टर का बच्चा उसी इंडस्ट्री में काम करना चाहता है तो उस पर नेपोटिज्म का आरोप लगाना गलत है।' उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जो बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के आए थे और अब एक आइकॉन बन चुके हैं। इसमें प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित जैसे कई सितारे शामिल हैं। हमारे पास ऐसे भी कई लोग हैं जो इंडस्ट्री से ही थे लेकिन उन्हें वो मुकाम हासिल नहीं हो पाया। कुमार गौरव ने एक बेहतरीन लव स्टोरी के साथ डेब्यू किया था लेकिन उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया।