
Pooja Bhatt reveals advice dad Mahesh Bhatt
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने काफी लंबे समय के बाद से वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स से वापसी की थी। जिसके प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म सड़क को लेकर कुछ खुलासे किए थे। पूजा ने बताया कि जब वो पहली बार ऑन स्क्रीन किस करने जा रही थीं तो उनके पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt ने उन्हें क्या सलाह दी थी।
18 साल की उम्र में दिया था पहला ऑन स्क्रीन Kiss
पूजा भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म डैडी से की थी। जिसमें उनकी खूबसूरती के साथ ही उनका बेहद बोल्ड दर्शकों को इतना पसंद आ गया कि वो रातों रात एक बड़ी स्टार बन गई। इसके बाद पूजा सुपरहिट फिल्म सड़क में नजर आईं जिसमें उनके साथ संजय दत्त दिखाई दिए थे। पूजा ने अपने पिता की इस फिल्म में पहला किसिंग सीन (Pooja Bhatt kissing scene) दिया था।
Kiss को रियल बनाने के लिए मिली थी खास सलाह
पूजा भट्ट ने बताया कि सड़क के सेट पर मेरे पिता ने मुझे एक सीख दी थी जो मैंने हमेशा के लिए समझ ली। उस वक्त मैं सिर्फ 18 साल की थी और उन्होंने मुझसे कहा कि पूजा अगर तुम किस करने को वल्गर के तौर पर देखोगी तो वो वल्गर ही दिखेगा। इसलिए किसिंग और इंटीमेट सीन्स को बहुत ही मासूमियत और ग्रेस के साथ देना होता है तभी वो रियल लगेगा। उसके बाद मैंने ये सीख पूरी लाइफ के लिए समझ ली।
संजय दत्त की दीवानी थी पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने ये भी बताया कि वो संजय दत्त की बहुत बड़ी फैन थी और उनके साथ फिल्म करने का मौका मिलना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। पूजा ने अपने रूम में संजय दत्त की तस्वीरें लगा रखी थीं। जब फिल्म में किसिंग सीन शूट करने के बात आई तो वो बहुत डर गई थीं।
Published on:
6 Sep 2021, 9:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.