19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘साहो’ की शूटिंग के वक्त इस एक्ट्रेस संग घटी ये ‘डरावनी’ घटना, बताया- वो शख्स मेरे कमरे के बाहर था और…

एक्ट्रेस Evelyn sharma भी 'साहो' का हिस्सा बन गई हैं। हाल ही में एवलिन ने शूटिंग के दौरान हुई एक डरावनी घटना का जिक्र किया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Feb 27, 2019

'साहो' की शूटिंग के वक्त इस एक्ट्रेस संग घटी ये 'डरावनी' घटना, बताया- वो शख्स मेरे कमरे के बाहर था और...

'साहो' की शूटिंग के वक्त इस एक्ट्रेस संग घटी ये 'डरावनी' घटना, बताया- वो शख्स मेरे कमरे के बाहर था और...

'Bahubali' के स्टार Prabhas जल्द ही फिल्म 'Saaho' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट एक्ट्रेस Shraddha Kapoor नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। बता दें मूवी में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ और मंदिरा बेदी भी अहम किरदारों में हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस Evelyn Sharma भी 'साहो' का हिस्सा बन गई हैं। हाल ही में एवलिन ने शूटिंग के दौरान हुई एक डरावनी घटना का जिक्र किया।

दरअसल, इन दिनों हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में 'साहो' की शूटिंग चल रही है। एक दिन शूट खत्म होने पर एवलिन शर्मा जब अपने होटल के कमरे में पहुंची तो देखा वहां उनका एक फैन खड़ा हुआ है। कमरे के बाहर उसे देख एवलिन बुरी तरह डर गईं। वो ये समझ नहीं पा रही थी कि फैन को उनके कमरे का कैसे पता चला। एवलिन ने इस घटना को बहुत डरावना एक्सपीरियंस बताया।

इस बारे में एवलिन ने आगे कहा कि वह फैन्स के साथ बात करना पसंद करती हैं लेकिन इस तरह की घटनाएं उन्हें डरा देती हैं। कई बार फैन्स उनके अपार्टमेंट और होटल के बाहर घंटों तक खड़े रहते हैं।

गौरतलब है की फिल्म 'साहो' का दूसरा टीजर 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग