3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prabhas का लगा स्टैच्यू तो छिड़ा विवाद, ‘बाहुबली’ को मोम जैसा देख भड़क उठे प्रोड्यूसर

Salaar in Prabhas: साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म ‘सालार’ इस साल शाहरुख खान की ‘डंकी’ को टक्कर देगी। उससे पहले उनके बाहुबली किरदार को लेकर विवाद ख़ड़ा हो गया है।

2 min read
Google source verification
prabhas wax statue in hyderabad mysore museum Baahubali producer threatens action

बाहुबली प्रभास का हैदराबाद में लगा मोम का पुतला

Prabhas Wax Statue: साउथ के स्टार प्रभास (Prabhas) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्टर प्रभास के हर किरदार पर उनके फैंस खूब प्यार लुटाते हैं, लेकिन फिल्म बाहुबली (Baahubali) के उनके दमदार किरदार महेंद्र और अमरेंद्र बाहुबली ने दर्शकों का दिल जीता लिया था उनकी इस फिल्म को ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया गया। उनके इसी किरदार को लेकर अब हंगामा मच गया है। हैदराबाद के मैसूर के एक म्यूजियम में बाहुबली लुक में प्रभास का एक वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। उनके इस स्टैच्यू को लेकर विवाद हो गया है। फिल्म प्रोड्यूसर शोबू यार्लागद्दा ने इसे हटाने को कहा है।

प्रोड्यूसर समेत फैंस को भी फूटा गुस्सा
दरअसल, शोबू ने ट्वीट किया, ये गलत है हमारी परमिशन और जानकारी के बिना किया गया है। हम इसे हटाने के लिए तत्काल कदम उठाएंगे।' शोबू के इस ट्वीट पर फैंस के भी रिएक्शन आ रहे हैं और वो कमेंट कर रहे हैं कि ये कैसा स्टैच्यू है दो प्रभास जैसा तो बिल्कुल नहीं लग रहा। एक ने कमेंट किया, जरूर एक्शन लेना चाहिए क्योंकि ये तो प्रभास का मजाक बनाना जैसा है। तो किसी ने लिखा, ये राम चरण जैसे लग रहा है स्टैच्यू ना की प्रभास की तरह।

प्रभास का हैदराबाद के म्यूजियम में लगा मोम का पुतला IMAGE CREDIT:


बाहुबली फिल्म में थे बड़े-बड़े स्टार
बता दें कि बाहुबली को शोबू यार्लागद्दा और प्रसाद देविनेनी ने प्रोड्यूस किया था और एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने वर्ल्डलाइड 2500 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन, सत्यराज अहम किरदार में थे।

प्रभास की आने वाली है धुंआधार फिल्में (Prabhas Salaar Movie)
प्रभास की आखिरी फिल्म आदिपुरुष थी इस फिल्म में उन्होंने राम का किरदार निभाया था। अब जल्द प्रभास सालार, कल्कि 2898 एडी मे नजर आएंगे। सालार में प्रभास, श्रुति हासन के साथ नजर आएंगे। वहीं कल्कि 2898 एडी में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Story Loader