
बॉलीवुड के मशहूर डांसरों की अगर आप बात करते होंगे तो सबसे पहले किस डांसर का ख्याल आपके मन में आता है। यकीनन आप लोगों में से ज्यादातर का जवाब प्रभुदेवा होगा। डांस और प्रभुदेवा एक दूसरे के पूरक बन चुके हैं। प्रभुदेवा को डांसरों का गॉड कहा जाता है। प्रभुदेवा के डांस की तो पूरी दुनिया ही दीवानी है। बड़े-बड़े एक्टरों को अपने इशारों पर नचाने वाले प्रभुदेवा एक बार खुद ही एक हीरोइन के इशारे पर नाचने लगे थे। उनके अफेयर की खबर से उनकी बीवी को इतना गुस्सा आया था कि वो भूख हड़ताल पर बैठने जा रही थीं। आइए जानें प्रभुदेवा की जिन्दगी के राज क्या हैं।
कोरियोग्राफर के जीवन से जुड़े कई राज हैं। इनमें कुछ राज तो ऐसे हैं जिनके बारे में आप सुनकर हैरान रह जाएंगे। उनके पिता खुद भी बड़े डांसर और कोरियोग्राफर रहे। डांसर मुगुर सुंदर के बेटे प्रभु देवा को नाचने का हुनर विरासत में ही मिला था। वैसे प्रभु अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह निजी जिन्दगी में भी काफी फेमस हैं।
सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन और न जाने कितने सुपर स्टार्स को अपने इशारे पर नचाने वाले प्रभु एक समय खुद ही एक हीरोइन के इशारों पर नाचने लग गए थे। जी हां वो शादीशुदा थे लेकिन साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के प्यार में डूब गए थे। दोनों ही एक-दूसरे से अफेयर के बाद शादी करना चाहते थे। प्रभु की शादी राम लता नाम की महिला से 1995 में हुई थी। शादी के 16 साल बाद उनकी जिन्दगी में नयनतारा हीरोइन की एंट्री हो गई। दोनों ही एक दूसरे की मोहब्बत में डूब गए। प्रभु के उस समय तीन बच्चे थे। इसके बाद भी वो पत्नी और बच्चों को भूल गए और नयनतारा के साथ लिव इन में रहने लगे थे।
कम ही लोगों को पता होगा कि जब उनके अफेयर की खबर पत्नी रामलता को हुई तो उन्होंने क्या किया था। रामलता को जैसे ही दोनों के अफेयर की खबर हुई, वो सीधे साल 2010 में कोर्ट चली गई थीं। यहां उन्होंने कोर्ट से साफ कह दिया था कि अगर प्रभु और नयनतारा ने शादी की तो वो खाना-पीना छोड़ देंगी।
हालांकि उनकी इस धमकी का प्रभुदेवा पर कोई असर नहीं हुआ। आखिरकार साल 2011 में दोनों के बीच तलाक हो गया। वहीं दूसरी ओर नयनतारा ने तो प्रभु से शादी के लिए अपना ईसाई धर्म भी छोड़ दिया था। वो हिन्दू बन गई थीं, इसके बाद भी दोनों का रिश्ता ज्यादा टिक नहीं सका और ब्रेकअप हो गया। वैसे नयनतारा ने आज तक शादी नहीं की है।
Published on:
05 Apr 2022 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
