बॉलीवुड

रिलीज़ से पहले इतिहास ग़लत होने पर, विवादों में घिरी रही ‘पृथ्वीराज’

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फ़िल्म पृथ्वीराज रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। यह फ़िल्म पहले से ही विवादों में घिर गई है। पृथ्वी राज को राजपूत दिखाया जाना इस विवाद का सबसे बड़ा कारण है। गुर्जर समाज का कहना है कि पृथ्वीराज गुर्जर थे लेकिन फ़िल्म में उन्हें राजपूत बताया क्यों गया है। वहीं दूसरी तरफ़ देखें तो राजपूत समाज के लोगों ने गुर्जर समाज के इस दावे को ख़ारिज कर दिया है। कई लोगों का कहना है कि अगर फ़िल्म में बदलाव नहीं किए गए तो वह इसे रिलीज़ नहीं होने देंगे।

2 min read

बता दें ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। जबकि से हिस्टोरिकल फ़िल्म पर ग़लत तथ्य यह दिखाने का आरोप लगाया गया इसके पहले भी कई मामले ऐसे आए हैं।

मोहनजोदाड़ो

ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े की फ़िल्म भी विवादों में रही है। फ़िल्म मोहनजोदाड़ो के तथ्यों को ग़लत दिखाने जाने पर विवादों में घिर गई थी। फ़िल्म में सिंधू घाटी के सरवन और ऋतिक रोशन को दिखाया गया था। जबकि घाटी के लोग सावले हुए करते थे। लोगों ने इस फ़िल्म पर ख़ूब आपत्ति जतायी थी।

मंगल पांडे

मंगल पांडे फ़िल्म साल 2005 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार आमिर ख़ान थे। आमिर बार बार हीरा नाम की महिला से मिलने कोठे पे जाते थे। फिर मेकर्स पर इस बात का इल्ज़ाम लगाया कि वह मंगल पांडे को रोमांटिक हीरो दिखाते हुए क्रांतिकारी की छवि को ख़राब किया है। इस फ़िल्म को लेकर भी काफ़ी बड़ा विवाद हुआ था।

बाजीराव मस्तानी

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिर गई थी। युद्ध ख़त्म होने पर रणवीर सिंह ने जश्न मनाया था इस बात को लेकर लोगों में काफ़ी ज़्यादा रोष था। इस फ़िल्म को रिलीज़ होने में भी काफ़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था।

Updated on:
31 Dec 2021 11:48 am
Published on:
31 Dec 2021 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर