इस साल की शुरूआत में ही अरबाज खान के शो में सलमान खान ने दबंग 4 को लाने की बात कंफ़र्म की थी। अब नया साल शुरु होने वाला है लिहाजा फिल्म को लेकर हलचल तेज हो गई हैं और दबंग 4 से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई है। दबंग में सलमान खान का पुलिस ऑफ़िसर किरदार चुलबुल पांडे काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। अब सुनने में आ रहा है कि दबंग 4 की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। फ़िल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया दबंग 4 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इस फिल्म को डायरेक्ट भी करेंगे। पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक तिग्मांशु धूलिया एक साल से अधिक समय से 'दबंग 4' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और अगले साल ये फाइनल हो जाएगी।