1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्थडे पर भाईजान का बड़ा एलान, ये होगा ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल का टाइटल और ‘नो एंट्री 2’ पर भी करेंगे काम

सलमान खान ने अपने 56वें जन्मदिन पर अपने आने वाली फिल्मों को लेकर कई खुलासे किए हैं। बर्थडे के मौके पर सलमान खान ने मीडिया से बात की और उन्हें अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 27 Dec 2021, 12:06 PM IST

बर्थडे पर भाईजान का बड़ा एलान, ये होगा ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल का टाइटल और ‘नो एंट्री 2’ पर भी करेंगे काम

बर्थडे पर भाईजान का बड़ा एलान, ये होगा ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल का टाइटल और ‘नो एंट्री 2’ पर भी करेंगे काम

जन्मदिन से एक दिन पहले देर रात उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुई सांप काटने की घटना के साथ आने वाली फिल्मों के बारे में भी ढेर सारी बातें कीं। सलमान खान ने अपनी बहुचर्चित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल को लेकर भी मीडिया से बात की।

सलमान खान ने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल के टाइटल का भी खुलासा किया। हाल ही में एक इवेंट में सलमान खान ने इस फिल्म के सीक्वल की जानकारी देकर फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने यह भी बताया है कि 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में मशहूर निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद भी उनका साथ देंगे। जिसके चलते सलमान खान और केवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के सीक्वल का नाम 'पवन पुत्र भाईजान' रखा है। इसके साथ ही सलमान नो एंट्री का सीक्वल लेकर आ रहे हैं।

आपको बतां दे फिल्म के सीक्वल का नाम सलमान खान के द्वारा निभाए गए किरदार पर रखा गया है। तो वहीं फिल्म 'पवन पुत्र भाईजान' के अलावा सलमान खान ने अपनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर भी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के बाद नो एंट्री के सीक्वल पर काम शुरू किया जाएगा। फिल्म नो एंट्री साल 2005 में आई थी। इस फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

यह भी पढ़े - सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में हुए भर्ती

सलमान खान ने आरआरआर के प्रमोशनल इवेंट पर अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने कहा था कि ये ऑफिशियनल अनाउंसमेंट है। फिल्म की स्क्रिप्ट के वी विजेंद्र प्रसाद ने लिखी थी। इसके सीक्वल की स्क्रिप्ट भी वहीं लिख रहे हैं।

बता दें कि सलमान खान आज अपना 56वां बर्थडे अपने पनवेल फार्महाउस पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर साल सलमान खान का बर्थडे धूमधाम से मनाया जाता है मगर कोरोना की वजह से पार्टी में बहुत ही कम लोगों को इनवाइट किया गया था। सलामन ने देर रात इस जश्न को मीडिया और पैपराजी के साथ मनाया। भाईजान के फार्महाउस पर सेलिब्रेशन के लिए कई सेलेब्स पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े - बर्थडे बॉय सलमान खान ने शेयर की सांप के काटने की घटना की चौंकाने वाली जानकारी