खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। आज सुबह करीब नौ बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
25 दिसंबर की रात सलमान खान के लिये काफी भारी रही। कल रात सलमान खान एक सांप के शिकार बन गये। पनवेल फार्म हाउस पर एक्टर को एक सांप ने डंस लिया। इससे पहले ज्यादा देर होती, उन्हें फौरन इलाज के लिये अस्पताल में एडमिट कराया गया।