1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मम्मी करीना कपूर की गोद में हैरान-परेशान दिखे जेह, अपने क्यूट एक्सप्रेशन से जेह ने जीता सबका दिल

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर खान बीते दिनों कोरोना का शिकार हो गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को आइसोलेशन में रखा गया था। कोरोना की चपेट में आते ही करीना कपूर खान के घर को बीएमसी ने सेनिटाइज भी करवाया। बीते दिन ही अदाकारा करीना कपूर खान के कोरोना से मुक्त होने की खबर सामने आई थी। जिसके ठीक एक दिन बाद ही अदाकारा अपने परिवार के साथ स्पॉट हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 26 Dec 2021, 11:23 AM IST

मम्मी करीना कपूर की गोद में हैरान-परेशान दिखे जेह, अपने क्यूट एक्सप्रेशन से जेह ने जीता सबका दिल

मम्मी करीना कपूर की गोद में हैरान-परेशान दिखे जेह, अपने क्यूट एक्सप्रेशन से जेह ने जीता सबका दिल

करीना कपूर खान अपने हसबैंड सैफ अली खान और बच्चों तैमूर और जेह के साथ क्रिसमस ब्रंच के लिए Kapoor's House पहुंचीं। इसी बीच पैपराजी करीना और सेफ के दूसरे बेटे जेह की कुछ तस्वीरे ली जे काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जेह अपनी बड़ी-बड़ी आँखों से हैरान निगाहों से पैपराजी को देख रहे हैं। जेह की इन क्यूट एक्सप्रेशन का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

एक पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे साहबजादे जेह अपनी नैनी के गोद में दिख रहे है। जेह बड़े प्यार से कैमरे की तरफ बिना पलक झपकाए देख रहे थे। इस वीडियो में जेह की क्यूटनेस आपका दिल जीत लेगी। इसपर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है।

तो वहीं, एक दूसरी वीडियो में करीना कपूर और सैफ अली खान गाड़ी से निकलते दिख रहे हैं। जिसके बाद तैमूर बाहर निकलते है और पैपराजी उन्हें हाय बोलती है। जेह, करीना की गोद में है और व्हाइट कुर्ते पायजामे पहने बेहद प्यार लग रहे तैमूर बिना कुछ बोले अपने पेरेंट्स के साथ पोज देते दिख रहे है। जेह अभी 10 महीने के है और उन्हें अभी इस बात की समझ नहीं है कि कैमरे के सामन कैसे पेस आया जाता है। वे ये सब देखकर काफी शॉक्ड नजर आए। इतना ही नहीं वे बार-बार पलटकर फोटोग्राफर्स को ही देख रहे थे।

करीना कपूर और सैफ अली खान इस दौरान काफी खुश नजर आए। सैफ ने कैमरामैन को देखकर हाथ भी हिलाया। वहीं, करीना भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

जैसा कि हम जानते है कि कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद करीना कपूर लगातार सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से फैंस को अपडेट्स देती रहती थी। अपने बच्चों को बेबो काफी मिस कर रही थी और उन्होंने उनके लिए एक पोस्ट भी लिखा था। बेबो ने लिखा था, 'कोविड, मैं तुमसे नफरत करती हूं... मैं अपने बेबीज को मिस कर रही हूं... लेकिन.. जल्दी.. हम फिर मिलेंगे।'

यह भी पढ़े - K-pop के सुपरस्टार ग्रुप BTS के 3 मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़े - फिल्मों में इस्तेमाल हुए इन आइटम्स को खरीदने के लिए लगी मोटी बोली, देखें फोटोज