1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता की गोद में बैठी यह मासूम बच्ची हैं आज है बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री, तीनों खान के संग दे चुकी हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म

क्या आप जानते हैं यह माशूम बच्ची कौन हैं? बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में यह बच्ची आज एक बड़ी अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस के चाइल्डहुड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसे देख आप पहचान नहीं पाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 31 Dec 2021, 9:13 AM IST

anushka-sharma-childhood.jpg

गुजरा वक्त कभी लौटकर नहीं आता। रह जाती है तो बस यादें! लेकिन कुछ खास लम्हों को हम कैमरे में कैद कर लेते हैं और एहसासों को दिल में। फिर जब भी वो तस्वीर हमारे सामने आती है तो एहसास भी ताजा हो जाते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के कुछ अनदेखे बचपन के फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टर एक्ट्रेस के बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अब इसी क्रम में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री की बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

यह फोटो जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस के बचपन की फोटो देखकर लोग उन्हें पहचान नहीं रहे हैं कि आखिर पिता की गोद में बैठी यह मासूम बच्ची कौन है। तो हम आपको एक हिंट देते हैं यह बच्ची आज एक बड़े क्रिकेटर की बीबी है। और बॉलीवुड में काफी मशहूर है। अब भी नहीं पहचाने तो हम आपको बताते हैं सलमान खान शाहरुख खान और अमिर खान के साथ काम कर चुकी यह अभिनेत्री कौन

दरहस यह क्यूट बच्ची और कोई नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा हैं। अनुष्का शर्मा ने कुछ समय पहले अपने बचपन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें वह अपने पति के साथ भी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के बचपन के पिक्चर पर उनके फैंन जमकर लाइक कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में लोहा मनवाया हैं। अभिनेत्री तीनों खान के साथ हिट फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। आपको बता दें अनुष्का ने रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज के समय में अभिनेत्री एक सफल अभिनेत्री होने के साथ साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बुलबुल जैसी सीरीज बनाई है।

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार को इस वजह से नहीं मिलते हैं अवार्ड्स, एक्टर ने खुद उठाया राज से पर्दा

आपको बता दें अनुष्का शर्मा इऩ दिनों अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। अनुष्का अपनी बेटी के कारण भले ही फिल्मों नजर ना आ रही हो लेकिन अनुष्का शर्मा अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का को आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में कैटरीना कैफ और शाहरुख खान के साथ देखा गया था। उसके बाद एक्ट्रेस ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है, वह इस बीच निर्माता बन गई है।

यह भी पढ़ें- जब लड़की के गेटअप में जेंट्स वॉशरूम में पहुंचे गए थे ऋषि कपूर, फिर हुआ कुछ ऐसा