दरहसल अक्षय कुमार एक बार अनुपम खेर के शो पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने इस बात से पर्दा उठाया कि उन्हें अवार्ड शो में अवार्ड क्यों नहीं दिया जाता। अक्षय कुमार ने बताया कि अवार्ड फंक्शन करने वाले उन्हें कहते हैं कि अगर आपको अवार्ड चाहिए तो उनके जो शोज होते हैं उन्हें आधे पैसों में कर लें। और अक्षय कुमार इस बात पर कभी राजी नहीं होते हैं। अक्षय कुमार कहते हैं कि वह अवार्ड वालों से कहते हैं कि मुझे पूरे पैसे चाहिए, आप अवार्ड किसी दूसरे को दे दें।