23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान के इस गाने पर निक संग प्रियंका ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में प्रियंका और निक हिंदी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
priyanka nick and salman

priyanka nick and salman

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन के बाद यह कपल वापस अमरीका लौट गया। वहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के परिवार के साथ समय बिता रही हैं। इनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। बता दें कि प्रियंका और निक ने अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन मुंबई के ताज लैंड्स होटल में दिया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। अब इस रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

प्रियंका और निक ने लगाए सलमान के गाने पर ठुमके:
इस रिसेप्शन से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका और निक हिंदी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि जिस गाने पर इन दोनों ने डांस कियाया, वह सलमान खान की फिल्म का हिट सॉन्ग है। प्रियंका—निक ने रिसेप्शन में 'चुनरी चुनरी..' पर डांस किया। वीडियो में इस कपल के साथ अन्य कुछ बॉलीवुड सितारे भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

फूलों और लाइटों से सजाया वेन्यू:
प्रियंका-निक के रिसेप्शन वेन्यू को गुलाब के फूलों और लाइट्स से सजाया गया। इसके अलावा रिसेप्शन में प्रियंका और निक के नाम के पहले अक्षर NP का लोगों बनाया गया। इस रिसेप्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रिसेप्शन के बाद सलमान के घर पहुंची प्रियंका:
बता दें कि प्र‍ियंका और निक र‍िसेप्‍शन के बाद सलमान खान के घर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट भी पहुंचीं। प्र‍ियंका यहां सलमान खान के पूरे परिवार से मिली। बता दें कि सलमान देसी गर्ल के रिसेप्शन में उनको बधाई देने गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, र‍िसेप्‍शन से सीधे प्र‍ियंका और न‍िक गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पहुंची, उसके बाद अपने घर गए।

सलमान की फिल्म के लिए ना कह दिया था प्रियंका ने:
पिछले काफी दिनों से सलमान अभिनेत्री प्रियंका से नाराज चल रहे थे। दरअसल, इस नाराजगी का कारण प्रियंका का फिल्म 'भारत' के लिए अचानक ना कहना बताया जा रहा है। जिसके बाद से ही सलमान और प्रियंका के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। लेकिन अब सलमान के अचानक से प्रियंका के रिसेप्शन में पहुंचने से लगता है उन दोनों के बीच की दूरियां मिट गई हैं।