
Priyanka Chopra Again Trolled For Her Designer Outfits
नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलिवुड में भी धमाल मचाती हुई दिखाई देती हैं। आज प्रियंका का नाम इंटरनेशनल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुका है। प्रियंका हमेशा उन आउटफिट्स में दिखाई देती हैं। जिन्हें पहनने से बाकी एक्ट्रेसेस काफी डरती हैं। वह जब भी अपनी कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं। वह सुर्खियों में बन जाती हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं तस्वीरों को देखने के बाद प्रियंका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
दरअसल, बीते दिन यानी कि रविवार शाम लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में बाफ्टा 2021 का आयोजन किया गया। जहां शो को अटेंड करने के लिए प्रियंका अपने पति निक जोनस संग पहुंची थीं। इस दौरान वह बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दीं। प्रिंयका चोपड़ा वाइट धोती पैंट के साथ पिंक कलर के फ्लोरल कोट में नज़र आईं। वहीं साथ में निक ब्लैक कोट और पैंट पहने हुए दिखाई दिए। आउटफिट पहने प्रिंयका और निक बड़े ही शानदार अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखाई दिए। दोनों ने ही साथ में काफी जबरदस्त लग रहे हैं। वहीं दोनों की जोड़ी भी साथ में काफी दिलचस्प लग रही हैं। तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रिंयका की ड्रेस को देख लोग इतने भड़क गए कि वह उन्हें ट्रोल करने लगे।
नहीं पसंद आई लोगों को प्रियंका की जैकेट
सोशल मीडिया पर प्रियंका का लुक सामने आते ही वह सुर्खियां बंटोरने लगा। लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका के इस फैशन को अब तक का सबसे बेकार फैशन बताया। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि "इसे भी उतार दो शर्म तो बिल्कुल भी नहीं आ रही है। यह भारती संस्कृति नहीं है।" वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि "कुछ पहनना भूल गई लगता है।"
बटरफ्लाई ड्रेस में लग रही हैं बेहद खूबसूरत
वहीं प्रियंका चोपड़ा के दूसरे लुक के बारें में बात करें तो उसमें वह ब्लैक रंग के बॉडीकॉन आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस आउटफिट में प्रियंका की बेहद ही खूबसूरत लगी रही हैं। साथ ही उनका यह अंदाज सबसे अलग और हटकर लग रहा है। इस लुक के साथ प्रियंका ने बालों को बाधां हुआ है। साथ ही वह बड़े स्टाइल के साथ पोज देती हुईं अपनी खूबसूरती को फ्लॉन्ट करती हुईं दिखाई दे रही हैं।
Published on:
12 Apr 2021 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
