8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैज्ञानिकों ने दिखाया चंद्रयान मिशन का थ्रिलर लुक, चांद की रहस्यमयी दुनिया देख सहम जाएंगे आप

Space Gen: Chandrayaan OTT Release: वैज्ञानिकों ने हाल ही में चंद्रयान मिशन के ऊपर एक फिल्म बनाई है, जिसमें चंद्रयान मिशन की सफलता को बखूबी पर्दे पर उतारा है।

2 min read
Google source verification
वैज्ञानिकों ने दिखाया चंद्रयान मिशन का थ्रिलर लुक, चांद की रहस्यमयी दुनिया देख सहम जाएंगे आप

Space Gen: Chandrayaan OTT Release (सोर्स: X)

Space Gen: Chandrayaan OTT Release: भारत के अंतरिक्ष इतिहास की सबसे गौरवशाली घटनाओं में से एक है 'चंद्रयान'। इस मिशन की सफलता को अब पर्दे पर उतारने की तैयारी पूरी हो चुकी है। बता दें, 'द वायरल फीवर' (TVF) के जरिए निर्मित और अनंत सिंह के डायरेक्शन में बनी डॉक्यू-सीरीज 'स्पेस जेन: चंद्रयान' (Space Gen: Chandrayaan) जल्द ही फैंस के बीच आने वाली है। ये सीरीज केवल एक वैज्ञानिक मिशन की कहानी नहीं है, बल्कि ये उन इंसानी जज्बों, असफलताओं और फिर से उठ खड़े होने की दर्द को बयां करता है जिसने भारत को चांद तक पहुंचाया है।

चांद की रहस्यमयी दुनिया देख सहम जाएंगे आप

ये डॉक्यू-सीरीज कुल 5 एपिसोड की होने वाली है, जिसका प्रीमियर 23 जनवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर होने वाला है। हाल ही में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसका ट्रेलर जारी करते हुए लिखा, "असफलताओं को कमबैक में बदलना, यही तो है ISRO की कहानी।" अब ये सीरीज दिखाएगी कि कैसे एक बड़ी विफलता के बाद भारत ने इतिहास को फिर से लिखा। साथ ही, सीरीज में अहम रोल निभा रहे टीवी के फेमस एक्टर नकुल मेहता इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "स्पेस जेन: चंद्रयान ने सफलता और विफलता को देखने का मेरा नजरिया बदल दिया है। दरअसल, ये कहानी उस पल के बारे में है जब सब कुछ खत्म होने के बाद आपको फिर से जिम्मेदारी लेनी होती है और अगली सुबह फिर से काम पर लगना होता है।"

तो वहीं, एक्ट्रेस श्रेया सरन ने फिल्म के इमोशनल पक्ष पर बात करते हुए कहा, "इस रोल के लिए एक शांत और गहरी ताकत की जरूरत थी। ये सीरीज सिर्फ चांद तक पहुंचने के बारे में नहीं है, बल्कि उन लोगों के बारे में है जिन्होंने इस सपने की बड़ी कीमत चुकाई है और उन कुर्बानियों के बारे में है जो हमेशा नजर नहीं आतीं।"

वैज्ञानिकों के संघर्ष और भारत का ऐतिहासिक पल

इतना ही नहीं, फेमस एक्टर प्रकाश बेलावाड़ी ने इस सीरीज की खासियत बताते हुए कहा, "ये सीरीज सफलता को केवल रोमांटिक नहीं बनाती और न ही असफलता से मुंह छिपाती है। ये दिखाती है कि शक के उन गहरे पलों में लीडरशिप और जवाबदेही का वजन कितना भारी होता है।"

बता दें, TVF अपनी कहानियों में असलियत और सादगी के लिए जाना जाता है और 'स्पेस जेन: चंद्रयान' से भी फैंस को वैसी ही उम्मीदें हैं। तो अगर आप भी ISRO के वैज्ञानिकों के संघर्ष और भारत के उस ऐतिहासिक कमबैक की मजेदार और अनसुनी कहानी जानना चाहते हैं, तो 23 जनवरी से JioHotstar पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।