14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा ने पति से करवाया पंजाबी गाने पर डांस, जोरदार ठुमके लगाते दिखे निक जोनस

निक के बर्थडे को खास बनाने के लिए प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। इसी के साथ अब प्रियंका और निक का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Sep 18, 2019

प्रिंयका चोपड़ा ने पति से करवाया पंजाबी गाने पर डांस, जोरदार ठुमके लगाते दिखे निक जोनस

प्रिंयका चोपड़ा ने पति से करवाया पंजाबी गाने पर डांस, जोरदार ठुमके लगाते दिखे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा ( priyanka chopra ) के पति और हॅालीवुड के मशहूर पॅाप स्टार निक जोनस ( nick jonas ) ने हाल में अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। यह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ उनका पहला बर्थडे है। प्रियंका ने इसे यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। निक के बर्थडे को खास बनाने के लिए प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। इसी के साथ अब प्रियंका और निक का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में प्रियंका निक को देसी गाने पर ठुमके लगवाती नजर आ रही हैं। वीडियो में निक और प्रियंका बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन के गाने 'हौली हौली गिद्दे विच' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान निक प्रियंका का स्टाइल कॉपी करते दिख रहे हैं। नाचते हुए प्रियंका की हंसी बंद नहीं हो रही।

वीडियो निक के भाई केविन जोनास की पत्नी डैनियल जोनास ने शेयर किया है। अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं।