
परिवार के साथ मंदिर पहुंची प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी का जन्मदिन लॉस एंजेलिस में समंदर किनारे सेलिब्रेट किया। प्रियंका के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर मालती के बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती दो साल की हो गई है। प्रियंका ने धुमधाम से मालती का बर्थडे सेलीब्रेट किया था। बता दें कि मालती के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंची थीं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
निक जोनस ने बेटी की फोटो शेयर की
फोटो में मालती बहुत प्यारी नजर आ रही हैं।उन्होंने गले में फूलों का माला पहन रखा है जिसमें वो काफी क्यूट सग रही हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि,वो हमारी मिरेकल है और आज वो दो साल की हो गई है। बता दें कि प्रियंका ने बीच पर अपने पूरे परिवार के साथ बर्थडे सेलीब्रेट किया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.प्रियंका के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करके मालती को बर्थडे विशेज दीं। निक जोनस ने भी बेटी की बर्थडे पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जिसमें वह मस्ती करती हुई नजर आ रही थीं।
इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी प्रियंका
15 जनवरी 2022 को प्रियंका और निक माता- पिता बने थे। कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया था। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा को बीते साल इंग्लिश फिल्म 'लव अगेन' में देखा गया था. इसके अलावा वो 'सिटाडेल' वेब सीरीज में भी दिखाई दीं थीं।
Published on:
18 Jan 2024 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
