
Priyanka Chopra and Rajkumar Rao
नई दिल्ली | इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) इन दिनों खूब मस्ती कर रहे हैं। दोनों ने फिल्म अमेरिकन ड्रामा फिल्म 'द वाइट टाइगर' की शूटिंग की है जिस दौरान उनकी बढ़िया दोस्ती हो गई। दोनों की ये फिल्म 22 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। इसी बीच दोनों का एक फनी वीडियो सामने आया है जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका और राजकुमार की बॉन्डिंग देखकर लोग इस वीडियो को तेजी से वायरल कर रहे हैं। वीडियो में प्रियंका अपने हाजमौला का फेवरेट फ्लेवर बताती हुई दिख रही हैं। इस दौरान राजकुमार राव की भी हंसी निकल जाती है।
राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वो प्रियंका से हाजमोला के बारे में पूछ रहे हैं तो वो कहती हैं कि उन्हें 'अलबेला आम' और 'चुलबुली इमली' फ्लेवर बहुत पसंद है। इसके तुरंत बाद ही प्रियंका जोर-जोर से हंसने लगती हैं। राजकुमार राव इसपर तेजी से हंसते हुए दिखाई देते हैं। दोनों की ये जबरदस्त बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है। राजकुमार ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- #BTS जब चुलबुली पिंकी और अलबेला अशोक डिनर पर गए थे #WhiteTiger। बता दें कि फिल्म द व्हाइट टाइगर में प्रियंका और राजकुमार के कैरेक्टर्स के नाम पिंकी और अशोक हैं।
वहीं राजकुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान भी प्रियंका की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि प्रियंका बहुत ही प्यारी लड़की हैं। मैं पहली बार उनके साथ काम कर रहा हूं और मैंने देखा कि शॉट देने के दौरान बिल्कुल फोकस्ड रहती हैं। वहीं प्रियंका ने भी राजकुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने काम से मुझे बहुत इंस्पायर किया है। वो एक प्रोफेशनल एक्टर की तरह काम करते हैं लेकिन बाकी टाइम खूब सारी बातें करते हैं। उनके काम करने का तरीका बहुत ही बढ़िया है।
Published on:
18 Jan 2021 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
