27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टनर की जरूरत… मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर पर कही ये बात

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। अब दोनों अलग हो चुके हैं। ऐसे में अब उनका नाम उनसे 21 साल छोटे मॉडल के साथ नाम जुड़ रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने पहली बार सोरब बेदी संग अपने अफेयर की खबरों पर खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification
Monalika arora big revealed on affair with 31 sorab bedi after arjun kapoor breakup

मलाइका अरोड़ा ने की अपने अफेयर पर बात

Malaika Arora On Affair Rumors: बॉलीवुड की 'छैया-छैया' गर्ल मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साल 2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद फिर उनका अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय तक अफेयर चला। दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते थे और शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक दोनों का रिश्ता टूट गया और मलाइका अकेल रह गईं। इसके बाद पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि मलाइका खुद से 21 साल छोटे मॉडल सोराब बेदी को डेट कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने इन तमाम अफवाहों पर बेबाकी से जवाब दिया है। जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए।

मलाइका ने अफेयर की खबरों पर दिया रिएक्शन (Malaika Arora On Affair Rumors With Sorab Bedi)

मलाइका अरोड़ा ने 'कर्ली टेल्स' से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी सिंगल लाइफ, आजादी और कंपैनियनशिप पर खुलकर बात की। जब उनसे सोराब बेदी के साथ उनके वायरल डांस वीडियो और डेटिंग की खबरों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "सच कहूं तो अब ये बातें मुझे इरिटेट करने लगी हैं। अब मैं इन सब अफवाहों को महज एक मजाक की तरह लेती हूं। मैं और मेरा बेटा अरहान अक्सर इन खबरों को पढ़कर साथ में खूब हंसते हैं।"

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद की जिंदगी (Malaika Arora Life Change After Arjun Kapoor Breakup)

तलाक और ब्रेकअप के बाद मलाइका का जब नाम सोराब बेदी के साथ जुड़ा तो मलाइका ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल किसी भी चीज को प्लान नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, "पार्टनर होना एक कमाल की बात है, लेकिन मैं इसे जबरदस्ती प्लान नहीं कर सकती। अगर कुछ होना होगा, तो खुद-ब-खुद हो जाएगा।"

"अपनी शर्तों पर बनाऊंगी रिश्ता" (Malaika Arora On Sorab Bedi Relationship)

मलाइका ने अपनी आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि वह अपनी जिंदगी के इस दौर को काफी एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "मुझे किसी पार्टनर की जरूरत महसूस नहीं होती। अगर भविष्य में मैं किसी के साथ रहने का फैसला करती भी हूं, तो वह पूरी तरह से मेरी शर्तों पर होगा। शुरू से सब कुछ फिर से खड़ा करने की मेरी काबिलियत ही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।"

कौन हैं सोराब बेदी? (Who is Sorab Bedi?)

बता दें कि सोराब बेदी एक पॉपुलर मॉडल, कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी टीवी स्टार हैं। वह 'स्प्लिट्सविल्ला X6' और टीवी शो 'चांद जलने लगा' में नजर आ चुके हैं। सोराब ने भी मलाइका के साथ अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब मलाइका के इस बयान से साफ है कि वह फिलहाल अपनी सिंगल लाइफ और बेटे अरहान के साथ वक्त बिताने में बेहद खुश हैं और उन्हें अपनी खुशी के लिए किसी और के सहारे की तलाश नहीं है।