17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका के भाई का हुआ रोका, ‘देसी गर्ल’ ने इस खास अंदाज में किया भाभी का स्वागत

प्रियंका ने निक जोनस से दिसंबर में शादी की थी और शादी के बाद से ही वो विदेश में रह रही थी
less than 1 minute read
Google source verification
प्रियंका के भाई का हुआ रोका, 'देसी गर्ल' ने इस खास अंदाज में किया भाभी का स्वागत

प्रियंका के भाई का हुआ रोका, 'देसी गर्ल' ने इस खास अंदाज में किया भाभी का स्वागत

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। शादी के बाद से ही वह देश से बाहर रह रह थी। हाल ही में प्रियंका और उनके पति निक जोनस वापस भारत आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक संग एक तस्वीर शेयर की थी जिसके जरिए उन्होंने भारत आने की जानकारी दी। इसके बाद से ही इस बारे में चर्चा तेज हो गई कि आखिर प्रियंका अचानक देश वापस कैसे आ गई हैं।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे एक्ट्रेस ने यह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रोका होने की जानकारी साझा की। साथ ही प्रियंका ने अपनी भाभी इशिता का परिवार में स्वागत भी किया है।

प्रियंका ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'So proud of my baby brother. Ishita welcome to the family.. you r so beautiful together.. I wish you both the best for the future ! Happy Roka!! @ishittaakumar @siddharthchopra89 '

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग