Priyanka Chopra Dance With Little Girl Video Goes Viral
नई दिल्ली। लॉकडाउन ( Lockdown effected film industry) की वजह से बेशक फिल्म इंडस्ट्री के सितारें बड़े पर्दे से गायब हों, लेकिन वह सोशल मीडिया ( Celebrities active on social media ) पर खूब एक्टिव हैं। सभी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कई तस्वीरों और वीडियोज को शेयर उनका खूब मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Actress Priyanka Chopra ) का भी सामने आया है। यह बात तो सभी जानते हैं कि प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की हर फोटो और वीडियो ( Priyanka's video and Photos viral ) आते ही धमाल मचा देती है। एक ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रियंका एक छोटी बच्ची संग बॉलीवुड सॉन्ग ( Priyanka dancing on bollywood song ) पर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं।
View this post on Instagram#PriyankaChopraJonas clearly loves dancing on iconic Bollywood tracks.
A post shared by Filmfare (@filmfare) on
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra Video ) का यह वीडियो फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पेज ( Filmfare Instagram Page ) पर शेयर किया है। वीडियो में हिंदी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' ( Kabhi Khusi Kabhi Gham ) के सुपरहिट सॉन्ग सोना-सोना ( Sona Sona ) बज रहा है। जिसमें प्रियंका छोटी सी बच्ची के साथ मस्ती भरे अंदाज में नाचती हुई आ रही है। बच्ची भी पीसी के साथ बहुत खुश नज़र आ रही है। आपको बता दें कि यह छोटी बच्ची प्रियंका की भतीजी ( Priyanka Chopra niece ) हैं। जिनके साथ अक्सर उन्हें मस्ती करते हुए देखा गया है। प्रियंका को कई बार बच्चों के साथ मस्तीभरे अंदाज में देखा गया है। उनकी क्यूटनस को देख उनके फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं।
इंटरनेशनल एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ( International Actress Priyanka Chopra ) के वर्कफ्रंट की बात तो कुछ समय पहले ही उन्होंने अमेजन संग 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविज़न डील' ( Multimillion-Dollar First-Look Television Deals ) दो साल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसमें वह अपने पति निक जोनस ( Nick Jonas ) संग नज़र दिखाई देंगी। वैसे आपको बताते चलें कि फेक फॉलोअर्स मामले ( Fake Followers case ) में प्रियंका का नाम भी लिस्ट में शामिल है। जानकारी के अनुसार जल्द ही उन्हें भी समन भेजा जा सकता है। प्रियंका के सोशल मीडया पर 44 करोड़ फॉलोअर्स ( Priyanka Chopra has 44 crore followers on social media ) हैं। इस पूरे मामले में अभी तक बॉलीवुड रैपर बादशाह ( Rapper Badshah ) से ही पूछताछ की गई है।
Published on:
09 Aug 2020 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
