25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा हुईं डीपफेक का शिकार, रश्मिका- आलिया के बाद तेजी से वायरल हो रहा देशी गर्ल का वीडियो

Priyanka Chopra Deepfake Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके पहले रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, काजोल और आलिया भट्ट का वायरल हुआ था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 06, 2023

priyanka_chopra_deepfake_video_viral.jpg

Priyanka Chopra Deepfake Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, काजोल और आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी डीपफेक वीडियो की शिकार हो गईं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ब्रांड का प्रचार कर रही हैं। ये वीडियो प्रियंका के एक इंटरव्यू का मॉर्फ्ड वीडियो है। ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से क्रिएट किया गया है। इसमें एक्ट्रेस बता रही हैं कि साल 2023 में उन्होंने 10 लाख रुपये कैसे कमाए हैं।
वायरल वीडियो में प्रियंका का चेहरा नहीं बदला गया है। उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ की गई है। एक्ट्रेस ने रियल में जो कहा था उसकी जगह, उनके मुंह से कुछ और ही बुलवाया जा रहा है और ये सब AI की मदद से हुआ है। मेन वीडियो से उसकी आवाज और लाइन्स को नकली ब्रांड प्रमोशन के साथ बदल दिया गया है।

प्रियंका का डीपफेक वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के डीपफके वीडियो में कह रही हैं, 'सभी को हेलो, मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। मैं एक मॉडल, एक्टर और सिंगर हूं। और 2023 में मैंने 1 हजार लाख रुपये कमाए हैं। मैंने फिल्मों और गाने के अलावा, दूसरे इनवेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स में भी अपना योगदान दिया है। मैं इस प्रोजेक्ट का सुझाव अपनी दोस्त रुचि भल्ला को देना चाहूंगी। आप हर हफ्ते का 3 लाख रुपये कमा सकते हैं। इसके लिए आपको उसका टेलीग्राम चैनल फॉलो और सब्सक्राइब करने की जरूरत नहीं।'