21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका की शादी के 36 दिन बाद सामने आया एक्स ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो, निक को दी यह सलाह

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

2 min read
Google source verification
priyanka and nick jonas

priyanka and nick jonas

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमरीकन सिंगर निक जोनस से पिछले वर्ष यानी 2018 में 1—2 दिसंबर को शादी की। फिलहाल प्रियंका अपने ससुराल में रह रही हैं। शादी के 36 बाद प्रियंका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह प्रियंका के पति निक जोनस को एक सलाह देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

इस अभिनेता ने दी निक जोनस को सलाह:
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम अभिनेता शाहिद कपूर से जुड़ चुका है। एक समय प्रियंका और शाहिद एक-दूसरे के काफी करीब थे। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ प्रियंका और निक के मुंबई रिसेप्शन में भी शामिल हुए थे। अब शाहिद ने निक जोनस को एक खास सलाह दी है।

वीडियो आया सामने:
दरअसल शाहिद कपूर हाल में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण-6' में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इसका एक प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में वह निक को एक खास सलाह देते नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

निक को दी यह सलाह:
वीडियो में करण जौहर, अभिनेता शाहिद कपूर से पूछते नजर आ रहे हैं कि अगर आप निक को कोई खास सलाह देंगे तो वो क्या होगी? इसके जवाब में शाहिद ने कहा,‘मैं उनसे कहूंगा कि निक कभी भी पीछे ना हटना... आपके पास असली देसी गर्ल है।’

जाह्नवी के बारे में भी होंगे खुलासे:
बता दें कि शाहिद कपूर के साथ उनके भाई ईशान खट्टर भी करण जौहर के चैट शो पर पहुंचे थे। माना जा रहा है कि शो पर ईशान अपनी फिल्म 'धड़क' की को-स्टार जाह्नवी कपूर के बारे में कई खुलासे करेंगे। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ईशान का नाम जाह्नवी से जुड़ा था।