
प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। देश से लेकर विदेश तक में इनकी एक्टिंग का डंका बच चुका है। अब एक बार फिर अदाकारा सुर्खियों में हैं।

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लंदन ट्रिप पर हैं और इस दौरान उनके खूबसूरत अंदाज ने लोगों को घायल कर दिया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा लंदन एक कॉस्मेटिक ब्रांड के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं, जहां सभी की निगाहें इन पर टिक गईं।

प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन रंग का सीक्वन गाउन पहना था, जो काफी रिवीलिंग ता। हालांकि अदाकारा इसमें काफी हॉट लग रही थीं।

इवेंट से प्रियंका की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं हैं।

प्रियंका गोल्डन कलर की इस ड्रेस में कहर बरपाती दिख रही हैं। इवेंट में अदाकारा की धमाकेदार एंट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया और सभी की निगाहें इनपर आ टिकीं।

प्रियंका ने इवेंट में ग्लैमरस अंदाज में पहुंच फैंस को इम्प्रेस कर दिया। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं। उनकी इस हाई स्लिट ड्रेस ने लोगों का दिल जीता है।

प्रियंका चोपड़ा ने ड्रेस के साथ सफेद रंग का कोट पहन रखा था। उन्होंने अपने बालों को खुला ही रखा था और साथ ही बड़े ईयररिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने हाई हील्स पहनी हैं।

सड़क से लेकर कार तक प्रियंका ने जमकर पोज दिए। कभी आगे झुककर तो कभी पीछे पलटकर। फैंन उनकी तुलना सौंदर्य की महारानी क्लियोपेट्रा से कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा - ‘हमारी देसी क्लियोपेट्रा’।

वहीं हमेशा की तरह प्रियंका चोपड़ा की स्माइल ने भी फैंस को कायल कर दिया है। एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा ‘सचमुच में गॉर्जियस और प्रीटी स्माइल।