4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल शर्मा शो में लगेगा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का तड़का, कपिल ने की वीडियो शेयर

'The kapil sharma' शो में पहुंची प्रियंका चोपड़ा 'द स्काई इज पिंक' फिल्म का करेंगी प्रमोशन
2 min read
Google source verification
kapil.jpeg

नई दिल्ली।'द कपिल शर्मा' शो में जल्द ही प्रियंका चोपड़ा जोनस शिरकत करने वाली हैं। वो अपनी अपकमिंग मूवी 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के लिए आ रही है। मूवी प्रमोशन के लिए कपिल के शो में पहुंची प्रियंका को देख कपिल बेहद एक्साइटेड नज़र आए। वैसे तो हम सब जानते हैं कि कपिल अपने शो में आने वाले हर मेहमान के साथ खूब मस्ती करते हैं। ऐसी ही कुछ मस्तियां उन्होंने प्रियंका के साथ भी की। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने कपिल के साथ एक गेम खेला जिसमें वो कहती हैं कि मेरे एक हाथ में 2 करोड़ रुपए का चेक है और एक हाथ में छह लड़कियों के साथ मालदीव में हॉलीडे मनाने का पैकेज तुम कौन सा हाथ चूज करोगे। तो कपिल मजाक करते हुए कहते हैं कि उन्हें 2 करोड़ रुपए चाहिए। क्योंकि वो पहले ही ये पैकेज 60 हज़ार रुपए में ले चुके हैं। इस बात पर प्रियंका जमकर हंसती है और तालियों की गूंज सुनाई देने लगती है।

इस शो में प्रियंका के लुक के बारें में बात करें तो वो व्हाइट एंड रेड कर्लर की साड़ी पहनकर आईं थी। इस देसी लुक में भी प्रियंका ग्लैमरस लग रही थी। उन्होंने अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।आजकल प्रियंका अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' मूवी के प्रमोशन में बिजी हैं। ये मूवी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।