
Priyanka Chopra
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज काफी बड़े मुकाम में पंहुच चुकी है। उन्होनें अपनी मेहनत के दम पर हर चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी एक अलग जगह बनाई है। पर क्या आप जानते है कि इतने खुले विचारों वाली लड़की के पिता उतने ही रूढ़ीवादी विचारों वाले थे।
प्रियंका भी अन्य स्टार्स की तरह इन दिनों कोरोना वायरस के कारण सेल्फ आइसोलेशन में हैं, लेकिन घर में रहते हुए भी वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। और अपने मन की बात शेयर करती रहती है।
इन दिनों वो अपने अपने पापा अशोक चोपड़ा को काफी मिस कर रही है। जिसके चलते हाल ही में उन्होंने अपने पापा से जुड़ी एक खास बात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता को उनके टाइट कपड़े पहनना बिल्कुल भी पसंद नही था। जिसके कारण हम दोनों के बीच अक्सर अनबन हो जाती थी।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान भी किया था और कहा था कि, जब वो 16 साल की आयु में पंहुची थी तो मेरे पापा को मेरी चिंता ज्यादा होने लगी थी। क्योकि उस दौरान स्कूल के लड़के पीछा करते थे। जिसके कारण पापा नें उन्हें खिड़की पर खड़े होने के साथ टाइट कपड़े पहनने पर भी पाबंदी लगानी लगा दी थी
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कुछ समय के बाद पापा के कड़क स्वभाव में परिवर्तन आने लगा और वो काफी बदल गए। जिसका नतीजा यह हुआ कि हम दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गए थे। और वो हमेशा मेरे साथ एक परछाई की तरह मदद करने में आगे रहे।
बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं।
Updated on:
04 Apr 2020 11:52 am
Published on:
04 Apr 2020 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
